Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट।
नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।
नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।
सीएम धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में, पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
सीएम धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में, पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक।
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक।
शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 
शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।
समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा कर, एमडीडीए अधिकारियों को त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के दिए आदेश।  
समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा कर, एमडीडीए अधिकारियों को त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के दिए आदेश।  
सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत, छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं, धन सिंह रावत।

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत, छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं, धन सिंह रावत।

खेलों के आयोजन, खिलाडियों के भोजन व यात्रा पर खर्च होगी धनराशि।

 देहरादून :- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिये राज्य सरकार ने 2.50 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। जनपदवार आवंटित बजट खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन खिलाडियों के भोजन, यात्रा तथा खेल सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा। साथ ही गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों के व्यय बिलों के भुगतान का भी बजट में प्रावधान किया गया है। 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिये राज्य सरकार ने 2.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। आवंटित बजट में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु खेलों के आयोजन, खिलाड़ियों का भोजन, यात्रा तथा खेल सुविधाओं के लिये जनपदवार रूपये 1,35,60,000 (एक करोड़ 35 लाख 60 हजार) की धनराशि की जारी की है। जबकि वित्तीय वर्ष 20225-26 में राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों पर हुये व्यय के लिये रूपये 1,11,00,000 (एक करोड़ ग्यारह लाख) की भी व्यवस्था की गई है, ताकि विगत वर्ष के व्यय बिलों का भुगतान किया जा सके। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं हेतु स्वीकृत बजट के तहत अल्मोड़ा जनपद को 10,42,500, बागेश्वर को 779400, चमोली 10,65,600, चम्पावत 9,28,800, देहरादून 16,88,000, हरिद्वार 7,08,200, नैनीताल 13,26,000, पौड़ी 12,74,300, पिथौरागढ़ 8,32,100, रूद्रप्रयाग 5,20,600, टिहरी 7,63,500, ऊधम सिंह नगर 19,33,000 तथा उत्तरकाशी जनपद के लिये 6,98,000 की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिये 30 लाख 60 हजार की धनराशि की व्यवस्था की गई है। साथ ही भोजन मद में 55 लाख तथा प्रतिभागियों के यात्रा व्यय के लिये 50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जबकि अवशेष राशि खेल प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेण्डर जारी होने बाद आवंटित की जायेगी।

विभागीय अधिकारियों बताया कि राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं हेतु बजट आवंटित किये जाने से खिलाडियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं मुहैया की जा सकेगी, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सकेंग साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे।

राज्य सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें। सरकार ने राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए रूपये 2.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन व खिलाडियों की सुविधाओं में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। *डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top