Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के, दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के, दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी।
संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानो का दल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बस को दिखाई हरी झंडी। 
संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानो का दल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बस को दिखाई हरी झंडी। 
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का किया समापन।
मुख्यमंत्री धामी ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का किया समापन।
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।

संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानो का दल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बस को दिखाई हरी झंडी। 

संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानो का दल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बस को दिखाई हरी झंडी। 

देहरादून :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय से जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों के 28 किसानों के दल को गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए रवाना किया। 

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को आधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संरक्षित खेती आधुनिक कृषि की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जिसके माध्यम से किसान कम भूमि और नियंत्रित वातावरण में बेहतर गुणवत्ता वाली फसलों का उत्पादन कर सकते हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में संरक्षित खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों के खेतों में बड़े स्तर पर पॉली हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेमौसमी सब्जियों फूलों और उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन से जोड़ना है, जिससे मौसम की मार से फसलों को बचाया जा सके और कृषकों की आय में दोगुनी वृद्धि सुनिश्चित हो सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पॉली हाउस निर्माण के लिए सरकार द्वारा किसानों को आकर्षक अनुदान (सब्सिडी) भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा और छोटे किसान इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर स्वरोजगार और आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ सकें।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, उन्हें प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन देने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। पंतनगर विश्वविद्यालय में प्राप्त प्रशिक्षण से किसान संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकों को समझ सकेंगे और उनका लाभ अपने खेतों में उठा सकेंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान अपने अनुभवों और तकनीकी जानकारी को अन्य किसानों के साथ भी साझा करेंगे, जिससे प्रदेश में आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ. डीके तिवारी सहित कृषकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top