Breaking News
18 नवंबर को जिले के 6.57 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा।
18 नवंबर को जिले के 6.57 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा।
मुख्यमंत्री ने पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन में किया प्रतिभाग, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री ने पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन में किया प्रतिभाग, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित।
28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर, गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल।
मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर, गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल।
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के, दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के, दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी।
संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानो का दल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बस को दिखाई हरी झंडी। 
संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसानो का दल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बस को दिखाई हरी झंडी। 
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का किया समापन।
मुख्यमंत्री धामी ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का किया समापन।
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।

18 नवंबर को जिले के 6.57 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा।

18 नवंबर को जिले के 6.57 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चलेगा अभियान, 25 नवंबर को होगा मॉपअप राउंड।

देहरादून :- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत 18 नवंबर को जनपद में 1 से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को मृदा संचारित कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाने वाले बच्चों को 25 नवंबर को मॉपअप दिवस पर दवा दी जाएगी। जनपद में कुल 6,57,234 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित तिथियों पर जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा संबंधित संस्थानों में बच्चों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को रैपिड रिस्पांस टीमों के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए कृमि संक्रमण से बचाव बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा कृमि संक्रमण से बचाव के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित सभी विकासखंडों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top