Breaking News
उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, कार्यकर्ताओं को दिए जीत नौ मंत्र, राजनाथ सिंह।
उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, कार्यकर्ताओं को दिए जीत नौ मंत्र, राजनाथ सिंह।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने, राष्ट्रपति निकेतन का किया भ्रमण।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने, राष्ट्रपति निकेतन का किया भ्रमण।
विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए, ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू।
विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए, ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू।
स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोग, निर्बल वर्ग को दी जा रही है आर्थिक सहायता, मंत्री राम सिंह कैड़ा।
स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोग, निर्बल वर्ग को दी जा रही है आर्थिक सहायता, मंत्री राम सिंह कैड़ा।
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव।
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव।
मुख्यमंत्री धामी ने अमरापुर घाट पर किया, 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन।
मुख्यमंत्री धामी ने अमरापुर घाट पर किया, 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन।
श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, डॉ धन सिंह रावत।
श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, डॉ धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट, मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर जताया आभार।
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट, मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर जताया आभार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की, एल्युमनाईं मीट में सजी यादों और खुशियों की महफिल।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की, एल्युमनाईं मीट में सजी यादों और खुशियों की महफिल।

स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोग, निर्बल वर्ग को दी जा रही है आर्थिक सहायता, मंत्री राम सिंह कैड़ा।

स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोग, निर्बल वर्ग को दी जा रही है आर्थिक सहायता, मंत्री राम सिंह कैड़ा।

परियोजना क्षेत्र के 7 हजार परिवार होंगे लाभान्वित।

देहरादून :- समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए जलागम विभाग एक विशेष सहयोगी के रूप में सामने आया है। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा के मुताबिक उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत निर्बल वर्ग परिवारों को स्वरोजगार विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह सहायता ग्राम पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। राम सिंह कैड़ा ने कहा कि इसमें परियोजना क्षेत्र के 7 हजार परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि मूल रूप से उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों में कृषि-औद्यानिकी को बढ़ावा देने तथा ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने आदि विषयों पर काम कर रही है। इसके साथ-साथ समाज के कमजोर वर्ग को स्वरोजगार के क्षेत्र में सहयोग करने का विषय भी इसमें जोड़ा गया है। परियोजना के तहत व्यक्तिगत लाभार्थियों को 35 हजार तथा समूह को अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपए की मदद की जा रही है। इसमें व्यक्तिगत लाभार्थी मधुमक्खी पालन, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशयन, मुर्गी व बकरी पालन, घराट संचालन आदि का कार्य कर सकता है। समूहों को बैंड पार्टी, टेंट हाउस, फल संरक्षण, अचार निर्माण, मछली पालन आदि के लिए सहयोग मिल रहा है। कई ग्रामीणों को इसका लाभ मिल भी चुका है।

लाभार्थियों का चयन ग्राम सभा की खुली बैठक में आर्थिक वर्गीकरण के आधार पर किया जाता है। यह परियोजना नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले के 15 ब्लाकों की 519 ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही है।

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि परियोजना के लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वरोजगार मजबूत होने से परिवार के उत्थान की एक महत्वपूर्ण नींव तैयार होती है। जल्द से जल्द सभी चयनित लाभार्थियों को सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top