Breaking News
उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, कार्यकर्ताओं को दिए जीत नौ मंत्र, राजनाथ सिंह।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने, राष्ट्रपति निकेतन का किया भ्रमण।

विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए, ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू।

स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोग, निर्बल वर्ग को दी जा रही है आर्थिक सहायता, मंत्री राम सिंह कैड़ा।

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव।

मुख्यमंत्री धामी ने अमरापुर घाट पर किया, 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन।

श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, डॉ धन सिंह रावत।

मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट, मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर जताया आभार।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की, एल्युमनाईं मीट में सजी यादों और खुशियों की महफिल।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की, एल्युमनाईं मीट में सजी यादों और खुशियों की महफिल।

विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए, ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू।

विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए, ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू।

देहरादून :- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा सुश्री रेक्सा दानू (ट्रांसजेंडर), देहरादून को जनपद के समस्त ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मतदान आइकॉन नामित किया गया है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। सुश्री रेक्सा दानू अपने समुदाय के सदस्यों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करेंगी।

नामित आइकॉन द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दौरान जनपद के आम नागरिकों को भी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, मतदान के दिन अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी/ नोडल अधिकारी (TG) देहरादून ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान जागरूकता अभियान से जोड़ना समावेशी एवं सहभागी लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अभियान के माध्यम से जनपद में “कोई मतदाता न छूटे, प्रत्येक मतदाता मतदान करे” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top