Breaking News
उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, कार्यकर्ताओं को दिए जीत नौ मंत्र, राजनाथ सिंह।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने, राष्ट्रपति निकेतन का किया भ्रमण।

विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए, ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू।

स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोग, निर्बल वर्ग को दी जा रही है आर्थिक सहायता, मंत्री राम सिंह कैड़ा।

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव।

मुख्यमंत्री धामी ने अमरापुर घाट पर किया, 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन।

श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, डॉ धन सिंह रावत।

मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट, मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर जताया आभार।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की, एल्युमनाईं मीट में सजी यादों और खुशियों की महफिल।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की, एल्युमनाईं मीट में सजी यादों और खुशियों की महफिल।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने, राष्ट्रपति निकेतन का किया भ्रमण।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने, राष्ट्रपति निकेतन का किया भ्रमण।

देहरादून :-  राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा इसके ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और यहां संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिसर के इतिहास, संरक्षण एवं रखरखाव और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति निकेतन देश की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस परिसर में आधुनिक सुविधाओं का विकास करते हुए इसकी ऐतिहासिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को आमजन के लिए सुलभ बनाने से लोग देश की विरासत, इतिहास और संस्कृति से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे।

लगभग 21 एकड़ में विस्तृत यह परिसर ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जैव विविधता का संगम है। राष्ट्रपति निकेतन को वर्ष 2025 में पहली बार आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खोला गया। यहां ऐतिहासिक भवन, राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के अस्तबल, सुंदर उद्यान और विभिन्न प्राकृतिक आकर्षण प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top