Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

यात्रा के लिए अभी तक 26 लाख 73 हजार 519 तीर्थ यात्री करा चुके रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग पर अब तक हुई 11 लोगों की मौत।

यात्रा के लिए अभी तक 26 लाख 73 हजार 519 तीर्थ यात्री करा चुके रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग पर अब तक हुई 11 लोगों की मौत।

देहरादून:- चार धाम यात्रा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल को लेकर आज गढ़वाल कमिश्नर पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से मुखातिब विनय शंकर पांडे ने कहा कि अभी तक चार धाम यात्रा के लिए 26,73,519 ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा पंजीकरण ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन के माध्यम से हुए हैं। बताया कि 2, 74000 यात्री अभी तक धामों का दर्शन कर चुके हैं। गढ़वाल कमिश्नर ने यह भी बताया है कि हर धाम में पिछले साल की तुलना में इस साल दोगुनी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

                अव्यवस्थाओं का कारण

अव्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल को लेकर विनय शंकर पांडे ने कहा है कि, धारण क्षमता से अधिक संख्या में श्रद्धालु धामों में पहुंच रहे हैं इसलिए भीड़ बढ़ रही है। जिन लोगों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ड्यू डेट के हैं वह भी दर्शन जल्दी करना चाहते हैं और धामों में पहुंच रहे है। जिससे भीड़ बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए जगह-जगह पर परिवहन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और यात्रियों को रोका जा रहा है।

            5 दिन में 11 लोगों की मौत

10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। यमुनोत्री में अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पांच मौतें तीन अलग-अलग धामों में हुई है। मौत होने का कारण ज्यादातर हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विनय शंकर पांडे ने स्पष्ट किया है कि ज्यादा उम्र के लोगों का हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। कुछ लोगों को यात्रा न करने की भी सलाह दी गई, बावजूद वह अपने रिस्क पर यात्रा कर रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जो लोग अपने रिस्क पर यात्रा कर रहे हैं उन्हीं लोगों की मौत हुई हो। अभी तक 5 से 6 ऐसे केस आए हैं जिन्होंने अपने रिस्क पर यात्रा के लिए आवेदन किया।

                सख्त कार्यवाही के निर्देश

चार धाम के लिए उत्साहित यात्री तय समय से पहले यात्रा कर रहे हैं। जिससे धामों में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में अब उन वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जो तय समय से पहले यात्रियों को पहुंचा रहे हैं। इसके लिए जनपदों के आरटीओ को निर्देशित किया गया है। साथ ही कहा गया है कि परमानेंट के लिए उनके लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे।

        अलग-अलग स्थानों पर बनाई गई व्यवस्था

बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग स्थान पर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। जहां उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था उत्तराखंड सरकार द्वारा की जा रही है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ रूटों पर अलग-अलग स्थान पर यह व्यवस्था बनाई गई है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से उन्हें होल्ड किया जा रहा है और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

धारण क्षमता पर अभी तक कोई सर्वे नहीं किया गया।

सरकार भले ही अपनी नाकामी को छुपाने के लिए धारण क्षमता का वैरिकेट पिछले वर्ष 2023 से लगा रही हो, लेकिन अभी तक चार धाम में वहन क्षमता को लेकर कोई सर्वे नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल यह है कि सरकार बिना सर्वे कराए संख्या को नियंत्रित करने के लिए केयरिंग कैपेसिटी के आंकड़े कैसे जारी कर रही है। पिछले साल चारधाम यात्रा 2023 के लिए भी केयरिंग कैपेसिटी के आंकड़े जारी किए गए थे। जबकि इस बार बड़ी संख्या में हो रहे पंजीकरण को नियंत्रित करने के लिए चारों धामों में 58000 पंजीकरण की व्यवस्था बनाई। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर ने यह कहा कि उनकी जानकारी में नहीं है कि कभी चार धाम में कैरिंग कैपेसिटी को लेकर सर्वे कराया गया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top