Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने, कोटद्वार शहर में पार्किंग व कांडई ग्वालाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण न होने से नाराज नगर वासियों की समस्या का लिया संज्ञान।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने, कोटद्वार शहर में पार्किंग व कांडई ग्वालाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण न होने से नाराज नगर वासियों की समस्या का लिया संज्ञान।

देहरादून:- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हो रही जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं अधिशासी अभियंता सतपुली को पत्र के माध्यम से तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। ऋतु खण्डूडी भूषण कोटद्वार शहर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार अधिकारियों को जवाब-तलब कर रही हैं। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग किनारे खड़ी गाड़ियों के चालान काटे जाने व गाड़ियों को थाने उठा ले जाने की कार्यवाही पर आपत्ति जतायी है। क्योंकि कोटद्वार शहर पर्यटन की दृष्टि से गढ़वाल का एक मुख्य नगर है और यहां से गढ़वाल की जनता का यू.पी के सीमावर्ती क्षेत्रों में आना जाना लगा रहता है । कोटद्वार शहर के मध्य पार्किंग की उचित व्यवस्था ना होने के कारण ग्राहक रोड किनारे गाड़ी खड़ी करने को मजबूर रहते है जिसके स्वरूप कोटद्वार पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए चालान व गाड़ी जब्त कर दिया जाता रहा है जिससे ग्राहकों में यह डर बना रहता है जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान होता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोटद्वार को पत्र के माध्यम से कोई सरलता से निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया है जिस से व्यापारियों व आम जनता का ताल मेल व यातायात व्यवस्था बनी रहे व जनता को राहत मिल सके। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सतपुली दौरे पर सुनी समस्याओं का भी संज्ञान लिया , उन्होंने प्रखंड जयहरीखाल के अंर्तगत कांडई ग्वालाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए अधिशासी अभियंता सतपुली को पत्र लिख कर जवाब मांगा । उन्होंने बताया की रोड बनने के बाद से उसमे अब देख भाल ना होने के कारण अत्याधिक गड्डे हुए है जो किसी भी घटना को आमंत्रित करने जैसा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top