Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

देश की जनता ने मोदी सरकार, की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ दिया जनादेश, राजीव महर्षि।

देश की जनता ने मोदी सरकार, की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ दिया जनादेश, राजीव महर्षि।

देहरादून:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने लोकसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी सरकार की जन विरोधी, किसान विरोधी, बेरोजगार विरोधी, महिला विरोधी एवं संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश दिया है।

राजीव महर्षि ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जिस प्रकार देश की जनता को अपनी हिटलरशाही से प्रताड़ित किया उसका जवाब देशवासियों ने देशभर में भाजपा के खिलाफ मतदान के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर रही है। आम जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं तथा आम आदमी को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। देश में बेरोजगारों की फौज दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। मोदी सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लागू कर देश के नौजवानों का भविष्य चौपट करने का काम किया है। देश के किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए खेती का काम छोड कर सडकों पर उतरना पड़ रहा है किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण कर्ज में डूबा किसान आत्म हत्या को मजबूर हो रहा है। मोदी सरकार का बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा जुमला साबित हुआ है आज महिलाओं पर बढते अत्याचारों से महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन की हिटलरशाही से समाज का प्रत्येक वर्ग पीड़ित है। धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्यता फैलाने की कुचेष्टा की जा रही है। विपक्ष द्वारा आम जनता की आवाज उठाने पर उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी की हिटलरशाही से निजात पाना चाहती थी इसीलिए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top