Breaking News
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों को पीसीआई की मान्यता, डी.फार्म कोर्स के 960 छात्र-छात्राएं हर साल कर सकेंगे ट्रेनिंग।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों को पीसीआई की मान्यता, डी.फार्म कोर्स के 960 छात्र-छात्राएं हर साल कर सकेंगे ट्रेनिंग।

देहरादून:- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संचालित फार्मेसियों को ट्रेनिंग देने के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इण्डिया (पीसीआई) की मान्यता मिल गई है। उत्तराखण्ड के डी.फार्म कोर्स के छात्र-छात्राएं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की फार्मेसियों से ट्रेनिंग ले पाएंगे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड का एकमात्र अस्पताल है जिसे फार्मेसी काउंसिल ऑफ इण्डिया (पी.सी.आई) के द्वारा ट्रेनिंग प्रदान करने की मान्यता प्रदान की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल ऑफ साइंसेज़ की पूरी टीम को बधाई दी।

गौरतलब है कि नियमानुसार फार्मास्यूटिक्स विषय के डी.फार्म कोर्से को पूरा करने के लिए 500 घण्टे (3 महीने) की ट्रेनिंग अनिवार्य है। पीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर में ही डी.फार्म कोर्स के छात्र-छात्राएं ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। अब तक राजकीय दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल सहित केवल सरकारी अस्पतालों की डिस्पैंसरी में ही ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध थी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य का पहला प्राईवेट अस्पताल है जिसकी डिस्पैंसरियों में डी.फार्म कोर्से के छात्र-छात्राएं ट्रेनिंग पूरी कर सकते हैं। डी.फार्म. कोर्स पूरा करने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा पास करने के साथ साथ मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग करना भी अनिवार्य है। उसके बाद ही अभ्यर्थी को राज्य फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण मिलता है। पीसीआई ने हर तिमाही के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को 240 सीटों की अनुमति प्रदान है। इस प्रकार से हर साल डी.फार्म कोर्से के 960 छात्र-छात्राएं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ट्रेनिंग ले पाएंगे।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस की डीन डाॅ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि पीसीआई कड़े मानकों पर मूल्यांकन एवम् परीक्षण करने के बाद ही किसी सेंटर को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में अनुमति प्रदान करती है। पीसीआई के द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.), एनएबीएच की मान्यताओं सहित केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित गाइडलाइनों का कड़ाई से मूल्यांकन एवम् परीक्षण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संचालित डिस्पैंसरियों को हर कसौटी पर खरा पाने के बाद ही पीसीआई ने अस्पताल की डिस्पैंसरियों को ट्रेनिंग के लिए अनुमति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top