Breaking News
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने, नाग देवता के नव निर्मित मंदिर का लोकार्पण एवं मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने, नाग देवता के नव निर्मित मंदिर का लोकार्पण एवं मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना।

देहरादून/सेंदुल टिहरी:- काबीना मंत्री गणेश जोशी शनिवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के सेंदुल ग्राम पंचायत जौनपुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से ढोल नगाडो और फूल मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सेंदुल ग्राम पंचायत में नाग देवता के नव निर्मित मंदिर का लोकार्पण एवं मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे के द्वितीय दिवस आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री जोशी ने नाग मंदिर में दर्शन पूजन कर नाग देवता का आर्शीवाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान विधि विधान पूर्वक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में 250 तक की बसावटों को मुख्य मार्ग तक जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा जो कुछ छूट जाएंगे उनको मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मंत्री जोशी ने ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं तथा योजना के क्रियान्वयन हेतु क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों किसानों के साथ समन्वय बनाकर कार्य योजना तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कृषि बागवानी क्षेत्र में वनाग्नि के दौरान जिन काश्तकारों को नुकसान हुआ है। इस बाबत मंत्री ने राजस्व से सर्वे कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सेंदूल ग्राम पंचायत में टीन शेड बारात घर का निर्माण की मांग और सेंदूल से नागोड़ा 2 किलोमीटर के सड़क मार्ग की मांग मुआवजा सहित तथा कृषि उत्पाद हेतु ढूलान के लिए मोटर मार्ग का निर्माण और सिंचाई सहित कई मांगों को लेकर मंत्री गणेश जोशी को मांगपत्र सौंपा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते मांगों को पूर्ण करने का भोरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मंत्री जोशी द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना भी की। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक खजान दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने नैनबाग में सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में विश्व शक्ति योग जन समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर कथा स्थल में भद्रकाली और नागदेवता की डोली का आशिर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेशमंत्री कमली भट्ट, पार्षद नंदनी शर्मा, अध्यक्ष समिति अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार, राजेश सजवान, राजेंद्र चौहान, देवेंद्र पंवार, नारायण पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top