Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विधिवत विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विधिवत विमोचन।
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे।
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे।
पुलिस मुख्यालय गंभीर मामलों की करे मानीटरिंग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
पुलिस मुख्यालय गंभीर मामलों की करे मानीटरिंग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
जनसेवाओं का संगम, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में, 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय का आयोजन शिविर।
जनसेवाओं का संगम, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में, 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय का आयोजन शिविर।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे, आम आदमी को न सताया जाए।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे, आम आदमी को न सताया जाए।
जिला प्रशासन का एक्शन, रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त।
जिला प्रशासन का एक्शन, रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त।
उत्तराखंड को रेल बजट में 4 हजार 769 करोड़ का हुआ आवंटन।
उत्तराखंड को रेल बजट में 4 हजार 769 करोड़ का हुआ आवंटन।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया, विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया, विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप।
हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा, 3.7 करोड़ के पार पहुंचा।
हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा, 3.7 करोड़ के पार पहुंचा।

स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्रियों को दिया चार धाम यात्रा पर आने का निमंत्रण।

स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्रियों को दिया चार धाम यात्रा पर आने का निमंत्रण।

देहरादून/दिल्ली:- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान डा. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की और उन्हें चार धाम यात्रा पर आने का न्योता भी दिया।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गड़करी, शिवराज सिंह चौहान, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, डा. मनसुख मंडाविया, प्रलाह्द जोशी, किशन रेड्डी सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डा. रावत ने सभी नेताओं को केन्द्रीय मंत्री मंडल में शामिल होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान डा. रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। डा. रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से राज्य में चल रही चार धाम यात्रा के बारे में भी चर्चा की और उन्हें बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन करने सहित चार यात्रा पर आने का आमंत्रण दिया। जिसे सभी केन्द्रीय मंत्रियों ने सहर्ष स्वीकार किया। दिल्ली प्रवास के दौरान डा. रावत ने अल्मोड़ा संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की और उन्हें मोदी-3.0 में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मंत्री परिषद में अजय टम्टा को शामिल कर उत्तराखंड की जनता को बड़ा संदेश दिया है। डा. रावत ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी। निश्चित तौर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पैठ बनायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top