Breaking News
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम में, लाभार्थियों से संवाद कर सुनी समस्याएं मौके पर किया निस्तारण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम में, लाभार्थियों से संवाद कर सुनी समस्याएं मौके पर किया निस्तारण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, सांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, सांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, रोड़ सेफ्टी-डैम सेफ्टी को लेकर लोनिवि, सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से करें सेमिनार। 

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, रोड़ सेफ्टी-डैम सेफ्टी को लेकर लोनिवि, सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से करें सेमिनार। 

देहरादून:- मंगलवार को पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने आगामी मानसून सीज़न को देखते हुए यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून सीजन के दौरान अधिकारी फोन पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें और जनता को होने वाली सभी समस्याओं का समय से निराकरण करें।

मंत्री महाराज ने कहा कि रोड़ सेफ्टी एवं डैम सेफ्टी को लेकर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से सेमिनार का आयोजन करवायें। मानसून सीज़न में भारी वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए जल भराव वाले स्थानों का औचक निरीक्षण करें। भूस्खलन के दौरान सड़कों से मलवा हटाने और जेसीबी की व्यापक उपलब्धता के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित सड़कों के कलमटों एवं नालियों की सफाई समय से की जाए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन हेतु मशीनों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत देहरादून के आरा घर चौक मार्ग पर 34.80 करोड़, घंटाघर दिल्ली राम चौक मार्ग पर 36.15 करोड़ और कृष्ण नगर घंटाघर चौक मार्ग पर 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 28 सीटों का नवनिर्माण किया गया है जब 211 करोड़ सड़कों के नवीनीकरण का कार्य किया जा चुका है।

महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 759.19 करोड़ के 273 कार्य स्वीकृत किए गए थे जिनमें से 72 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 104 कार्य प्रगति पर हैं। जबकि 61 कार्य में निकिता प्रक्रिया गतिमान है। उत्तर योजना के तहत अभी तक 297.90 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। साथ ही कहा कि केंद्रीय सरकार स्थापना निधि अंतर्गत 13 मार्गो के सुधारीकरण 259.01 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त कर समस्त मार्गो में कार्य किये जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान महाराज ने बताया कि पीएमजीएसवाई एकमुश्त रखरखाव के अंतर्गत पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तानांतरित 276 मार्ग जिनकी लागत करोड़ है के सापेक्ष 136 मार्गो में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 121 मार्गो में कार्य प्रगति पर है और 19 मार्गो में निविदा प्रक्रिया गतिमान है। उक्त योजना के तहत अभी तक 178.67 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता दीपक यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top