Breaking News
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का किया निरीक्षण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का किया निरीक्षण।
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी। 
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी। 
मुख्य सचिव ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की बैठक, कहा वीकेंड में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए।
मुख्य सचिव ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की बैठक, कहा वीकेंड में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए।
प्रशिक्षण महाअभियान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ताओं बताया, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रशिक्षण महाअभियान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ताओं बताया, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर, रेखा आर्या।
प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर, रेखा आर्या।
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचें पात्र लाभार्थी तक।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचें पात्र लाभार्थी तक।

देहरादून:- मंगलवार को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम्य विकास मंत्री  जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत बीएमएम कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में विसंगतियों को शीघ्र निराकरण कर बीएमएम कर्मचारियों के वेतन बढ़ाते हुए 35 हजार से 42500 कर दिया गया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी लखपति दीदी योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि चार धाम यात्रा रूट पर एनआरएलएम के 122 आउटलेट लगाए गए हैं। मंत्री ने आदिकैलाश, कैंची धाम भी स्टॉल लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से पीएमजीएसवाई के सड़कों के निर्माण की भी जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 104 सड़को के निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों के निर्माण से संबंधित सभी की टेंडरिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है ओर शीघ्र ही उनकी स्वीकृति जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा पीएमजीएसवाई में सड़कों के निर्माण में उत्तराखंड देश में नंबर वन है। विभागीय मंत्री ने हाउस आफ हिमालय के संबंध में भी अधिकारियों को उसकी ब्रांडिंग मार्केटिंग और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top