Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य महकमा

चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य महकमा

बदरीनाथ-केदारनाथ में मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तराखण्ड के कई अस्पताल होंगे उच्चीकृत

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान इस बार तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ-केदारनाथ के अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कैबिनेट ने दोनों अस्पतालों में उपकरण खरीद के लिए शॉर्ट टर्म टेंडर की मंजूरी दे दी है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि बदरीनाथ अस्पताल के लिए साढ़े छह करोड़ जबकि केदारनाथ अस्पताल के लिए चार करोड़ रुपये से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी मशीनों के साथ कई और उपकरण खरीदे जाने हैं। इससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होने पर जांच की सुविधा मिल पाएगी। साथ ही हायर सेंटर रेफर होने से पहले ही इलाज शुरू हो पाएगा। डॉ. कुमार ने बताया कि शॉर्ट टर्म टेंडर के तहत उपकरण खरीद को सात दिन में कंपनियां आमंत्रित की जाती हैं जब कि सामान्य टेंडर में वक्त लगता है।

उत्तराखण्ड के कई अस्पताल होंगे उच्चीकृत

सरकार ने पुरोला, मोरी, सितारगंज, झबरेड़ा और दुगड्डा के साथ राज्य के कई अस्पतालों को उच्चीकृत करने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश भी कर दिए गए हैं।

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से अस्पतालों के उच्चीकरण की मांग चूल रही थी। इसको देखते हुए सरकार ने करीब एक दर्जन अस्पतालों को उच्चीकृत कर दिया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला को उपजिला अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया गया है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झबरेड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पौड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज को उपजिला अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद अब इन अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही अन्य सुविधाओं के विकास पर भी फोकस किया जा रहा है। इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने थलीसैंण, ऊखीमठ और बड़कोट के अस्पताल के भी उच्चीकरण का फैसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top