Breaking News
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 39.87 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 39.87 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण।
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।

बद्रीनाथ विधान सभा के चहुँमुखी विकास के लिए, भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी को भारी मतों से विजयी बनाएं, सासंद अनिल बलूनी।

बद्रीनाथ विधान सभा के चहुँमुखी विकास के लिए, भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी को भारी मतों से विजयी बनाएं, सासंद अनिल बलूनी।

देहरादून/गोपेश्वर (बद्रीनाथ):- गढ़वाल से लोक सभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी ने  शुक्रवार को बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में प्रचार के दौरान गोपेश्वर में जनता से अपील करते हुए कहा कि बद्रीनाथ विधान सभा के चहुँमुखी विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी को भारी मतों से विजयी बनाएं। गोपेश्वर में अनुसूचित जाति कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, थराली विधानसभा से विधायक भूपाल राम टम्टा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश मैखुरी भी उपस्थित रहे।

सासंद बलूनी ने कहा कि राजनीति में कोई भी व्यक्ति अपना पद नहीं छोड़ता है लेकिन  राजेन्द्र भंडारी ने बहुत बड़ा त्याग करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की विकासवाद की राजनीति से प्रभावित होकर विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया, जो राजनीतिक परिदृश्य में साधारण बात नहीं है। ऐसे व्यक्ति को विजयी बनाने के लिए हम सभी को अथक प्रयास करना है।

भाजपा सांसद ने कहा कि देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है, राज्य में पुष्कर सिंह धामी की सरकार है और गढ़वाल से जनता के आशीर्वाद से अनिल बलूनी सांसद है – ये उत्तराखंड की प्रगतिशील और गरीब कल्याणकारी सरकार की विकासरूपी गाड़ी के तीन पहिये हैं। चौथे पहिये के रूप में राजेन्द्र भंडारी जी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के नए आयाम लिखेंगे।

सासंद बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा के सभी लोग मेरे परिवारजन हैं और उनकी खुशी ही मेरी खुशी है। मैं बद्रीनाथ विधानसभा और गढ़वाल लोकसभा की जनता की सभी समस्याओं को हल करने के लिए अथक प्रयास करता रहूँगा। उन्होंने गढ़वाल लोकसभा की जनता को नमन करते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता का आभार प्रकट किया।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के लोगों ने झूठ फैलाने का काफी प्रयास किया है, जिससे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के कल्याण एवं उनके जीवन के उत्थान के लिए जितना काम पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है, उतना आजादी के 70 सालों में किसी भी कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस ने बार-बार बाबासाहब को भी अपमानित किया और चुनावों में उन्हें हारने की भी साजिश रची। कांग्रेस की सरकारों ने बाबासाहब को न तो भारत रत्न दिया, न ही पंचतीर्थों का विकास किया। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन्होंने पंचतीर्थों का विकास किया और दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top