Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

J&K के कठुआ में हुए आतंकी हमले में, उत्तराखंड के पांच जवानों की शहादत पर, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख।

J&K के कठुआ में हुए आतंकी हमले में, उत्तराखंड के पांच जवानों की शहादत पर, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख।

देहरादून:-उत्तराखंड के लिए मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। एक साथ पांच बेटों की शहादत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचों जांबाजों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में यह एक महीने में सबसे बड़ा आतंकी हमला है जिसमें उत्तराखंड के पांच जांबाज शहीद हुए हैं।

इस आतंकी हमले में कीर्ति नगर ब्लॉक थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडाउन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह और रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी शहीद हुए हैं। मंगलवार सुबह पहले आदर्श नेगी के कठुआ में शहीद होने की खबर आई तो प्रदेश भर में शोक था। वहीं कुछ ही देर बाद चार अन्य शहीद जवान भी उत्तराखंड के होने की खबर आग की तरह फैली तो हर कोई  दुःख में डूबा नजर आया। एक साथ पांच बेटों को खोने से उत्तराखंड के लोग शोक में हैं।

राइफलमैन आदर्श नेगी के घर में सोमवार देर रात उनकी शहादत की खबर पहुंची तो पूरे गांव में मातम फैल गया। शहीद आदर्श नेगी के परिजनों का रो-रोकर होकर बुरा हाल है। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श वर्ष 2018 में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए थे। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे। कठुआ के बिलावर उपजिले बदनोता के नाले के पास आतंकियों ने सेना के वाहन पर घात लगा कर हमला किया था। हमले के समय सेना का वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में 22 गढ़वाल राइफल्स के दस जवान सवार थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और उसके बाद वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे थे। कठुआ जिले में भी हाईअलर्ट था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top