Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

10 अगस्त को होगी बेसिक शिक्षकों की काउंसिलिंग, 14 अगस्त से जनपदों में वितरित किये जायेंगे नियुक्ति पत्र, डॉ. धन सिंह रावत।

10 अगस्त को होगी बेसिक शिक्षकों की काउंसिलिंग, 14 अगस्त से जनपदों में वितरित किये जायेंगे नियुक्ति पत्र, डॉ. धन सिंह रावत।

सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें काउंसलिंग की कार्रवाई, डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून:- सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में आगामी 10 अगस्त को बेसिक शिक्षकों की काउंसिलिंग की जायेगी। जबकि 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत जनपदों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को अपने-अपने जनपदों में भर्ती प्रक्रिया के तहत कांउसलिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के नौनिहालों को प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापर शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत शीघ्र ही विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बेसिक शिक्षकों की तैनाती कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 10 अगस्त को समस्त जनपदों में एक साथ बेसिक शिक्षकों की भर्ती हेतु काउंसिलिंग की जायेगी। इसके उपरांत 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ कर आसपास के जनपदों के चयनित बेसिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इसके उपरांत अवशेष चयनित बेसिक शिक्षकों को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को अर्ह अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होने बताया कि समस्त जनपदों में काउंसलिंग में एकरूपता लाने को कहा गया है। साथ ही अर्ह अभ्यर्थियों को आवश्यक अभिलेखों के साथ काउंसलिंग में प्रतिभाग करने हेतु आगामी 07 अगस्त को जनपद स्तर पर सूचना अनिवार्य रूप से देने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिये निर्धारित स्थान, मेरिट सूची इत्यादि की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट सहित विभिन्न संचार माध्यमों के जरिये अभ्यर्थियों को दिये जाने को कहा गया है।

डा. रावत ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विद्यालय में प्रथम चरण में बेसिक शिक्षकों के 2906 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी। जिसमें पौड़ी जनपद में 298, चमोली 446, रूद्रप्रयाग 182, टिहरी 315, उत्तरकाशी 211, देहरादून 41, हरिद्वार184, नैनीताल 190, अल्मोड़ा 142, बागेश्वर 187, चम्पावत 75, पिथौरागढ़ 326 तथा ऊधमसिंहनगर में 309 पद शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त पदों पर बेसिक शिक्षक नियुक्ति होने से प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा की सूरत बदल जायेगी और दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top