Breaking News
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।

पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को, वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सीएम धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल, श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिया आशीर्वाद।

मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।

‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की, झूठी खबर की खुली पोल पट्टी, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल करेगा 5 करोड़ मानहानि का दावा।

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने कसी कमर।   

विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालन, डाॅ. धन सिंह रावत।

केंद्रीय गृह सचिव से मिले उत्तराखंड के डीजीपी, दिल्ली में उत्तराखण्ड की महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

नई दिल्ली:- उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

दोनों के बीच भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई।

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर भी बात हुई।

राज्य पुलिस में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन मंथन हुआ।

बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों और इस दिशा में आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की गई।

उत्तराखंड पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्य की कानून व्यवस्था, विशेष रूप से महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया

अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव को देवभूमि उत्तराखंड आने और राज्य के अधिकारियों का मार्गदर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top