Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में, आयोजित हों कार्यक्रम, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक, डॉ. धन सिंह रावत।

शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में, आयोजित हों कार्यक्रम, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक, डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून:- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आगामी 5 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों तथा विद्यालय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। इस संबंद्ध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस को भव्य रूप से मनाया जायेगा। जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में भाषण, चित्रकला, गायन व वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित गोष्ठियां आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताया जायेगा, जिनके जन्मदिवस को पूरा देश राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। विभागीय मंत्री ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि समाज में शिक्षक की भूमिक महत्वपूर्ण होती है। वह जीवन में होने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं और भविष्य के बेहतर निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top