Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने, बरेली में अपने पति के नाम के दुरुपयोग पर कराया मुकदमा दर्ज, कहा स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष की माला व लाखों रुपए भी चुराए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने, बरेली में अपने पति के नाम के दुरुपयोग पर कराया मुकदमा दर्ज, कहा स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष की माला व लाखों रुपए भी चुराए।

एक महिला ने मेरे पति का नाम अपने पासपोर्ट व आधार कार्ड में दर्ज कराया, रेखा आर्य।

भाजपा मंत्री रेखा ने कहा, कल्पना ने हमारे बरेली आवास का पता भी लिखा है अपने दस्तावेजों में।

देहरादून:- उत्तराखण्ड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कल्पना मिश्रा/चतुर्वेदी व उसके मौसा पर बरेली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे से सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई है। रेखा आर्य ने मुख्य तौर पर एक महिला पर आरोप लगाकर कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

बरेली के आईजी को लिखे पत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि कल्पना चतुर्वेदी ने अपने व्यक्तिगत दस्तावेजों में जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि पर मेरे पति गिरधारी लाल साहू का नाम और मेरे बरेली स्थित आवास का पता दर्ज करवा रखा है।

दर्ज तहरीर में कहा गया है कि मेरे बरेली स्थित आवास से 7 लाख रूपये और मेरी एक स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष की माला भी इस महिला ने चोरी की है। इसके अतिरिक्त यह महिला जिस हुंडई क्रेटा कार से चलती है उस कार पर अवैध रूप से उत्तराखण्ड सरकार का बोर्ड व हूटर और नीली एवं लाल बत्ती लगा रखी है।

रेखा आर्य का कहना है कि महिला और इसका कथित मौसा डा आरसी पाण्डेय कई तरह के गलत धंधों के गिरोह को संचालित करते हैं ।

मंत्री की तहरीर पर थाना बारादरी में भारतीय दंड संहिता को धारा 318 (4), 330,336(3),340(2) व 305के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मुकदमे के बाद महिला कल्पना के बरेली स्थित मंत्री के आवास से जुड़े होने को लेकर भी कयासबाजी शुरू हो गयी है। कल्पना मिश्रा पति की जगह मंत्री रेखा के पति गिरधारी का नाम क्यों और कब से उपयोग कर रही है। यह भी जांच में सामने आएगा।

इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरधारी साहू,कल्पना मिश्रा व मंत्री रेखा आर्य के पारस्परिक सम्बन्धों से भी पर्दा उठेगा।

देखें मंत्री रेखा आर्य की ओर से दर्ज मुकदमा

नकल प्रा०पत्र टाइप शुदा रेखा आर्या मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखण्ड

सरकार विधान सभा भवन, उत्तराखण्ड कक्ष सं0 113 फोन: 0135-2665111 फैक्स : 0135-2665880 मो0: 8395889380 पत्रांक 892 कैम्प / VIP/2024, 08.09.2024 पुलिस महानिरीक्षक, बरेली मंडल, उत्तर प्रदेश । मेरे संज्ञान में आया है कि कल्पना मिश्रा / कल्पना चतुर्वेदी नामक महिला द्वारा मेरा व मेरे पति गिरधारी लाल साहू के नाम का फर्जी एवं अवैध तरीके से दुरुपयोग कर रही है। इस महिला ने अपने व्यक्तिगत दस्तावेजों में जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि पर मेरे पति गिरधारी लाल साहू का नाम और मेरे बरेली स्थित आवास का पता दर्ज करवा रखा है।

मेरे संज्ञान में यह भी आया है कि यह महिला मेरे नाम एवं पद का दुरूपयोग फर्जी तरीके से करके अवैध रूप से धन उगाही व जनमानस में अपना दबदबा बनाने का कार्य भी करती है। मेरे बरेली स्थित आवास से 7 लाख रूपये और मेरी एक स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष की माला भी इस महिला द्वारा चोरी की गयी है। इसके अतिरिक्त यह महिला जिस हुंडई क्रेटा कार से चलती है उस कार पर अवैध रूप से उत्तराखण्ड सरकार का बोर्ड व हूटर और नीली एवं लाल बत्ती लगा रखी है।

संज्ञान में आया है कि यह महिला और इसका कथित मौसा डा0 आर0सी0 पाण्डेय कई तरह के गलत धंधों के गिरोह को संचालित करते हैं और मुझे आशंका है कि इनके तार किसी बड़े आपराधिक गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं तथा भविष्य में इनके द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को भी अंजाम दिया जा सकता है। अतः उक्त महिला द्वारा मेरे एवं मेरे पति का नाम तथा पदनाम, मेरे बरेली स्थित आवास का पता व्यक्तिगत दस्तावेजों में अवैध रूप से उपयोग करने तथा अन्य उपरोक्त लिखित आपराधिक गतिविधियों के संचालन में संलिप्त होने के दृष्टिगत आपसे आग्रह है कि इसकी निष्पक्ष जांच करते हुए त्वरित कठोर कार्यवाई करना सुनिश्चित करें। संलग्नक 6 वर्क एसडी अपठित 08.09.2024 ।

नोटः मैं हे0का0 07 राजकुमार सिंह प्रमाणित करता हूँ कि प्रा०पत्र की नकल व कायमी मेरे द्वारा शब्द व शब्द बोल बोलकर म0का0 653 आयुशी से कम्प्यूटर पर टाइप करायी गयी है। मूल प्रा०पत्र संलग्न एफआईआर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top