Breaking News
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।

कॉंग्रेस नेता लालचंद शर्मा के नेतृत्व में, भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व तरविंदर मारवाह के द्वारा, राहुल गांधी को अभद्र टिप्पणी व जान से मारने की धमकी दिये जाने, के विरोध में किया पुतला दहन।

कॉंग्रेस नेता लालचंद शर्मा के नेतृत्व में, भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व तरविंदर मारवाह के द्वारा, राहुल गांधी को अभद्र टिप्पणी व जान से मारने की धमकी दिये जाने, के विरोध में किया पुतला दहन।

देहरादून:- सोमवार को आईएसबीटी में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में पार्षदगणों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा नेता तरविंदर मारवाह के द्वारा राहुल गांधी जी के लिए दिये गए अभद्र टिप्पणी एवं सार्वजनिक रूप से जानसे मारने की धमकी दिये जाने के विरोध पर दोनों भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया।

पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को हत्या की धमकी देने वाले भाजपा नेता तरविंदर मारवाह के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं होने का साफ मतलब है कि यह धमकी भाजपा नेतृत्व की ओर से दी गई है। उन्होंने कहा जिस रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के आगे पीछे करके अपना पूरा राजनीतिक करियर बनाया। वो सत्ता के लालच में विरोधियों की गोदी में बैठ कर सस्ते बयान दे रहा है। रवनीत बिट्टू को शास्त्रों में आस्तीन का सांप कहा गया है।

इस मौके पर युवा कॉंग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने कहा भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना व जान से मारने की धमकी देना भाजपा के अंदरूनी डर व बौखलाहट का एक तुच्छ प्रदर्शन है, और जिस परिवार ने देश के लिए बलिदान दिए हो वो ऐसी धमकियों से ना कभी डरे हैं और ना ही कभी डरने वाले हैं, परंतु ऐसे लोगों पर कार्रवाई ना होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं ऐसे कृत्यों का युवा कॉंग्रेस पुरज़ोर विरोध करती है और ये संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर रमेश कुमार मंगू (पार्षद टर्नर रोड़), लाल चन्द्र शर्मा (पूर्व महानगर अध्यक्ष), हरि प्रसाद भट्ट, (पार्षद पित्थूवाला), ओम प्रकाश सती (पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर मा. मुख्यमंत्री), सोनू हासन राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर यूथ कॉंग्रेस, गौरव रावत उपाध्यक्ष धर्मपुर विधानसभा यूथ कॉंग्रेस सागर सेमवाल (विधानसभा राजपुर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस), गिरीश पुनेड़ा (पूर्व प्रदेश सचिव), मुरसलीम, पीयूष गौड़ (प्रदेश अध्यक्ष ALL INDIAN Congress Sangathan), आबिद (पार्षद मेहुवाला), इतात खान (पार्षद मुस्लिम बस्ती), जी. शिव सुंदरियाल पूर्व प्रधान सेवला खुर्द, किशन सिंह (पूर्व महानगर उपाध्यक्ष) अधिवक्ता आशीष योगेश, जीत सिंह पाल, धीरेंद्र सावन, योगेश चौधरी, योगेश, भूपेंद्र सिंह, मनीष कुमार (पार्षद सेवला खुर्द) अनूप कपूर (पार्षद) हरेंद्र गुसाई (ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपुर), गौतम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top