Breaking News
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।

सीएम धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार, सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा।

सीएम धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार, सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी आयोजित होंगी विशेष पूजाएं

देहरादून/श्रीबदरीनाथ/श्रीकेदारनाथ:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी सोमवार को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। बदरीनाथ धाम में उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल पूजा में सम्मिलित हुए।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित सिद्धपीठ कालीमठ में भी पूजा अर्चना तथा हवन भी संपन्न हुआ।

अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top