Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

शिवानी नेगी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेन्ट चुने जाने पर, मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, राजीव महर्षि।

शिवानी नेगी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेन्ट चुने जाने पर, मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, राजीव महर्षि।

देहरादून :- उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने हल्द्वानी जिला नैनीताल निवासी शिवानी नेगी सेना में लेफ्टिनेन्ट बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। हल्द्वानी जिला नैनीताल की शिवानी नेगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेन्ट बनी है। शिवानी नेगी ने इसी माह 16 सितम्बर को महराष्ट में पुणे के सेना अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइनिंग की हैं।

शिवानी नेगी के पिता नवीन सिंह नेगी जो कि मेरे पुराने परिचित भी है तथा पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी जी के PRO भी रहे हैं, एवं उनकी माता एक कुशल ग्रहणी हैं ! शिवानी नेगी के माता पिता जी दोनो ही कमिशनिंग सेरेमनी पुणे में उपस्तिथ रहे। शिवानी नेगी की छोटी बहन सिमरन नेगी ने भी इसी साल कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड में प्रथम स्थान हासिल कर अपने स्कूल निर्मला कॉन्वेंट हल्द्वानी का नाम रोशन किया है।

शिवानी नेगी अपने परिवार में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने वाली दूसरी सदस्या है। शिवानी नेगी के छोटे दादा जी भी सेना में मेजर के पद से रिटायर हुए हैं। तथा इनकी दादी भी सरकारी नौकरी से रिटायर हुई हैं। शिवानी नेगी अपनी दादी को आदर्श मानती हैं तथा अपनी सफलता के लिए वे अपनी दादी को श्रेय देती हैं जिन्होने दोनो बेटियों को बेटो से बड़ कर परवरिस दी व मनोबल बढाया। शिवानी नेगी बचपन से ही पढऩे-लिखने में रूचि रखती थीं, वे हमेशा अपनी क्लास में प्रथम आती रहीं। शिवानी नेगी की प्रारंभिक शिक्षा सहारनपुर के मिशनरी स्कूल सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल से रही है इसके पस्चात हायर सेकेंडरी हल्द्वानी के यूनिवर्सल कॉन्वेंट से पूरी की।

शिवानी नेगी ने अपनी ग्रेजुएशन बीएससी नर्सिंग सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से की है तथा 2022-23 में शिवानी नेगी ने अपने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड सरकार में CHO की परीक्षा पास कर अल्मोड़ा जिले में अपनी पहली पोस्टिंग ली और साथ ही साथ मिलिट्री नर्सिंग सर्वीसेज की भी तैयारी जारी रखी। अपनी मेहनत व लगन से शिवानी नेगी ने 2024 में मिलिट्री नर्सिंग सर्वीसेज के 30,000 परिक्षार्थियो में 594 रैंक हासिल कर लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा पास कर यह सफलता पाई है।

शिवानी नेगी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेन्ट चुने जाने पर मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top