Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

शाहनगर में सीवर लाइन ना होने, से परेशान है क्षेत्रवासी, नवीन जोशी।

शाहनगर में सीवर लाइन ना होने, से परेशान है क्षेत्रवासी, नवीन जोशी।

देहरादून :- प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत आज वह वार्ड नंबर 55 शाहनगर में क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

नवीन जोशी ने कहा कि समस्याओं को सुनने के दौरान क्षेत्र की जनता ने अवगत कराया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन नहीं है। तथा बरसात के दिनों में बरसाती पानी की भी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण क्षेत्र वासियों के घरों में बरसात का पानी भर जाता है। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है इस संदर्भ में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर कई  बार उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की लेकिन हर बार आश्वासन के सिवाय आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया जिस कारण क्षेत्र वासियों में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने क्षेत्र वासियों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे अगर फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारियों का घेराव करने से भी नहीं चूकेंगे।

जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में आम जनमानस त्रस्त है स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया है, करोड़ों रुपए ठिकाने लगाए गए हैं लेकिन देहरादून स्मार्ट सिटी कहीं से भी स्मार्ट नहीं दिखती है। आनेवाले नगर निगम चुनाव देहरादून में कांग्रेस का मेयर बना तो वह सही मायने में देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य करेंगे और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करेंगे। जोशी ने इस दौरान क्षेत्र भ्रमण भी किया और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया उन्होंने कहा कि आप सभी लोग मिलकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें। आने वाले समय में अगर कांग्रेस आयी तो कांग्रेस ही देश व प्रदेश का विकास कर सकती है इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर भारतीय जनता पार्टी की विघटन कारी शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।         

इस अवसर पर अनिकेत कुमार सिंह ,आशीष नौटियाल ,श्यामलाल, मंगला देवी ,वार्ड अध्यक्ष ,लक्ष्मी देवी ,संदीप कुमार ,मनीषा देवी ,शालू कुमारी ,अनुज कुमार, समिक दत्त ,मनीष महेंद्र, सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top