Breaking News
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।

अंकिता भंडारी के माता-पिता को, 2 साल बाद भी न्याय का इंतजार, गणेश गोदियाल।

अंकिता भंडारी के माता-पिता को, 2 साल बाद भी न्याय का इंतजार, गणेश गोदियाल।

देहरादून :- बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पत्रकारों को संबोधित कर कहा कि आज अंकिता भंडारी की दूसरी पुण्यतिथि पर उसको श्रद्धा सुमन व भावपूर्ण स्मरण करने के साथ न्याय न मिल पाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गोदियाल ने कहा कि एक तरफ उत्तराखंड की गूंगी बहरी सरकार है और दूसरी तरफ अंकिता भंडारी के माता-पिता और समूचा उत्तराखंड है। जिसे आज 2 साल बाद भी न्याय का इंतजार है। गोदयाल ने कहा की इन 2 सालों में लगातार भाजपा की सरकार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में लीपा पोती का प्रयास किया गया। दो बार रिसोर्ट में आगजनी हो गई,साक्ष्य और सबूत मिटाने के लिए वनंतरा रिजॉर्ट में बुलडोजर चला दिया गया। उत्तराखंड की जनता सीबीआई जांच की मांग करती रही लेकिन मामला आज तक फास्ट्रेक कोर्ट में तक नहीं है। गोदयाल ने कहा कि शायद यही वजह है कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बाढ़ सी आ गई है क्योंकि अपराधियों को यह संदेश जा चुका है कि धामी सरकार में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की सिर्फ बात की जाती है पर असल में तो उनको संरक्षण दिया जाता है।

गोदियाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। चोरी डकैती लूटमार इत्यादि तो आम बात थी परंतु अब दिनदहाड़े हत्याएं और महिला अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। महिला अपराध में भी दुखद पहलू यह है की नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है जिसमें सत्ता रूढ़ दल के लोग संलिप्त पाए जा रहे है।

रुद्रपुर में एक महिला नर्स के साथ गैंगरेप और हत्या , देहरादून के आईएसबीटी में 16 वर्षीय किशोरी के पांच लोगों के द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म , सल्ट से भाजपा मंडल अध्यक्ष भगत बोरा ,लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश बोरा द्वारा नाबालिगों से दुष्कर्म इसके अलावा हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, पिथौरागढ़ में एक छात्रा के साथ चौकीदार द्वारा छेड़छाड़ के मामले शर्मसार करने वाले हैं। गोदियाल ने कहा कि आज 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अंकिता भंडारी को न्याय न मिलना दर्शाता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिना रीड के चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top