Breaking News
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।

एसजीआरआरयू पोस्टर प्रतियोगिता, में वीनस रिया व ईशा अव्वल।

एसजीआरआरयू पोस्टर प्रतियोगिता, में वीनस रिया व ईशा अव्वल।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफे बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माइक्रोबायोलाॅजिस्ट सोसाईटी, इंडिया के संयुक्त तत्वधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। 17 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय माइक्रोबायोलाॅजी दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से इस दिन को और खास बना दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में चित्रण के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने माइक्रोबायोलाॅजी विषय से जुड़े रोचक तथ्यों को सांझा किया। प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य माइक्रोबायोलाॅजी के प्रति उत्साही लोगो को माइक्रोबायोलाॅजी के क्षेत्र में शोध कार्यों, रचनात्मकता और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना रहा।

पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘‘सूक्ष्मजीव और समाज पर इसका प्रभाव‘‘ रखा गया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. (डाॅ.) मनीषा सिंह, डाॅ. नवीन गौरव व डाॅ. पंकज चमोली रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में वीनस डिमरी प्रथम बी.एससी.माइक्रोबायोलाॅजी तृतीय सेमेस्टर, रिया जुगरान एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर दूसरे व ईशा झा एम.एससी माइक्रोबायोलाॅजी तृतीय सेमेस्टर तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल ऑफ  बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के डीन, प्रो.(डाॅ.) अरूण कुमार, माइक्रोबायोलाॅजी प्रमुख डाॅ. मंजूषा त्यागी, माइक्रोबायोलाॅजी विभाग के फैकल्टी डाॅ. श्वेता साहनी, दीपक सोम, डाॅ. प्रीति जुयाल, डाॅ.जीवन व माइक्रोबायोलाॅजी विभाग के सभी छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा। सबके सामूहिक प्रयासो से प्रतियोगिता को सफल बनाया गया। इस आयोजन की सफलता एसजीआरआर विश्वविद्यालय की शिक्षा और सामाजिक सहभागिता में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top