Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, तय समय के भीतर पूर्ण हो विकास कार्य, जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, तय समय के भीतर पूर्ण हो विकास कार्य, जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम, एमडीडीए, वन विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आंतरिक मार्गों, सड़कों की मरम्मत संबंधित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्लोगीधार ट्रीटमेंट का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम जल संस्थान और नगर पालिका के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि पानी का लिकेज न हो। उन्होंने अधिकारियों को सीवर ट्रीटमेंट, एसटीपी निर्माण से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने मसूरी में क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और ब्लॉक लाइन को तुरन्त दुरस्त करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

समीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को देहरादून मसूरी रोपवे निर्माण का कार्य को तेजी से किए जाने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्रता से पूर्ण करने और नए कार्यों के इस्टीमेट अभिलंब तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगने वाली स्ट्रीट लाईटों, सोलर लाईटों की स्थापना, सौंदर्यकरण तथा सुधारीकरण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को मसूरी में बन रहे इको पार्क के निर्माण तेज गति से कार्य करने तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को भद्राराज मंदिर, सुवाखोली स्थित मंदिर तथा बुरासखंडा में वैष्णो माता के मंदिर के जीर्णीधार के कार्य शीघ्रता से किए जाए। मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर के सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सरखेत आपदा प्रभावितों को राहत राशि शीघ्र प्रदान की जाय। उन्होंने पीडीडब्ल्यू के अधिकारियों को शासन में लंबित सभी कार्यों को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मिट्ठीबेरी में सुरक्षात्मक कार्य तथा विद्युत लाइन के कार्यों के भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया और जो कार्य पूर्ण हुए है वहां पर निर्माण कार्य के बोर्ड लगाए जाए। इस दौरान उन्होंने मसूरी में दिव्यांगों के लिए शौचालय जल्द खोलने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा जिन जगहों पर वन स्वीकृति से संबंधित समस्याएं है, उनको आपसी समन्वय बनाकर शीघ्र निस्तारण किए जाए। जिससे जन हित के कार्यों में बिलंब न हो। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, एसडीएम मसूरी अनामिका, ईई एमडीडीए सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेंद्र त्रिपाठी, एसई जल निगम आलोक कुमार, पेयजल निगम कंचन रावत, पर्यटन डिप्टी डायरेक्टर पूनम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top