Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

मंत्री रेखा आर्या का ऐलान, उत्तराखण्ड को जल्द मिलेगा ‘युवा आयोग’ और बनेगी ‘युवा नीति, युवा शक्ति से ही सुनिश्चित होगी प्रदेश की प्रगति।

मंत्री रेखा आर्या का ऐलान, उत्तराखण्ड को जल्द मिलेगा ‘युवा आयोग’ और बनेगी ‘युवा नीति, युवा शक्ति से ही सुनिश्चित होगी प्रदेश की प्रगति।

देहरादून :- शनिवार को  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय देहरादून में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पीआरडी जवानों के रजिस्ट्रेशन एवं प्रोत्साहन राशि संबंधी, युवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पीआरडी जवानों के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश घोषणाओं के शासनादेश सितंबर माह में जारी हुआ है, जिसमें उनके चार धाम यात्रा के दौरान 50 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का भी शासनादेश हुआ है। पोर्टल के माध्यम से पीआरडी जवानों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है, पूर्व में विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें 20 अगस्त तक पीआरडी जवानों को पोर्टल में पंजीकृत कर उनके दस्तावेजों को ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए आखिरी समय दिया गया था उसकी तिथि बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सचिव को मंत्री रेखा आर्या द्वारा पीआरडी संगठनों से बातचीत कर पंजीकरण की तिथि को बढ़ाने के साथ ही पीआरडी जवानों को अंतिम अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए गए है।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने नवयुवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला मंगल दल और नवयुवक मंगल दल की आज की प्रासंगिक ज़रूरतों के प्रस्ताव की समीक्षा के लिए विभाग को बैठक रखने के लिए कहा गया है ताकि युवक एवं महिला मंगल दल की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया जा सके।

प्रदेश में युवा आयोग के गठन और युवा नीति पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में युवा नीति और युवा आयोग के गठन के लिए तेज गति से कम कर रही है। जिसको लेकर आज हमने अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है। ताकि जनता से किया हुआ वादा पूर्ण हो और हमें उम्मीद है कि जल्द ही युवा आयोग प्रदेश के युवाओं को धरातल पर नजर आएगा।

मंत्री रेखा आर्या ने आज की बैठक को सार्थक बताते हुए कहा कि बैठक में युवाओं, नवयुवक एवं महिला मंगल दल और पीआरडी जवानों के लिए कारगर निर्णय हुए हैं जो दर्शाता है कि हमारी सरकार युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह समेत युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top