Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

एसजीआरआरयू में नेशनल फार्माकोविजिलैन्स, वीक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

एसजीआरआरयू में नेशनल फार्माकोविजिलैन्स, वीक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में वाकथाॅन व पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से दिया संदेश।

पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषिता रमोला एण्ड ग्रुप अव्वल।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यिुटिकल सांइसेज के द्वारा चैथे नेशनल फार्माकोविजिलैन्स सप्ताह का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आर्शीवाद व प्रेरणा से आयोजित इस नेशनल फार्माकोविजिलैन्स सप्ताह में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए गए। प्रथम दिवस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। स्कूल आॅफ फार्मास्यिुटिकल सांइसेज द्वारा इंडियन फार्मोकोपियल कमीशन- फार्माकोविजिलैन्स प्रोग्राम ऑफ इंडिया के तत्वाधान एवम् श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्तदान हुआ। 

दूसरे दिन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र मोथरोवाला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिन दवाओं के ड्रग रिएक्शन से सम्बन्धित महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर विशेषज्ञों ने जानकारियां सांझा कीं। डाॅ कनिष्क काला ने इस विषय पर एक व्याख्यान दिया। छात्र-छात्राओं ने स्किट के माध्यम से ड्रग रिएक्शन के दुष्प्रभावों में समझाया। उन्होंने बिना चिकित्सक की सलाह के स्वंय दवाओं के सेवन के खतरों के प्रति जागरूक किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दिवान एवम् कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने फार्माकोविजिलैन्स सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए फेकल्टी व पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रमों को सफल बनाने में डाॅ दिव्या जुयाल का विशेष सहयोग रहा। 

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में वाकथाॅन और पोस्टर के माध्यम से दिया संदेश।

नेशनल फार्माकोविजिलैन्स सप्ताह के अवसर पर एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के फार्माकोलाॅजी विभाग की ओर से वाकथाॅन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषिता रमोला एण्ड ग्रुप अव्वल रहे। 

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने मेडिकल काॅलेज परिसर के फार्माकोलाॅजी विभाग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल तक रैली निकालकर जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्माकोलाॅजी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ सुमन बाला, डाॅ हेनरी जेम्स, डाॅ शालू बावा, डाॅ कविता, डाॅ छवि, डाॅ श्रुति, डाॅ सचिन, डाॅ बिग्नेश, डाॅ अर्चना, राजीव वसी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top