Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

सीआरपी-बीआरपी अतिथि शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने के निर्देश , 27 सितम्बर को होगी बेसिक शिक्षकों की तीसरे चरण की काउंसलिंग, डॉ. धन सिंह रावत।

सीआरपी-बीआरपी अतिथि शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने के निर्देश , 27 सितम्बर को होगी बेसिक शिक्षकों की तीसरे चरण की काउंसलिंग, डॉ. धन सिंह रावत।

शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लायें अधिकारी डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून :- सूबे में गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये सरकार द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत विभाग के अंतर्गत रिक्त चल रहे सीआरपी-बीआरपी, चतुर्थ श्रेणी, अतिथि शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये है। प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिये 27 सितम्बर की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढी़करण को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के लिये विभाग में लम्बे समय से रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिसको एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसी प्रकार चुतर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के पदों को भरे जाने के लिये पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों के अनुसार शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये। प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों के भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 1400 पदों के लिये तीसरे चरण की काउंसलिंग 27 सितम्बर को आयोजित की जायेगी जिसके लिये सभी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने को कहा गया है ताकि सभी जनपदों में रिक्त पदों  सापेक्ष एक ही दिन काउंसलिंग का आयोजन किया जा सके।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को डायट एवं एससीईआरटी की नियमावली शीघ्र तैयार करने के साथ ही प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने धारा-27 तथा अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा एनसीसी विस्तार योजना को लेकर बुलाई गई बैठक का हवाला देते हुये राज्य में एनसीसी विस्तार की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा ताकि केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत एनसीसी के 7500 सीटों को विधिवत भरा जा सके।

बैठक में विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक प्राथमिक शिक्षा आर के उनियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर ब्यास, अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ लाल, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती, पदमेन्द्र सकलानी, अनु सचिव विकास श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top