Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, भू-कानून को लेकर की गयी पहल के लिए सीएम का किया स्वागत।

सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, भू-कानून को लेकर की गयी पहल के लिए सीएम का किया स्वागत।

देहरादून :-  भू-कानून को लेकर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति में सदस्य रहे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और भू  कानून के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही पहल के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने बीकेटीसी के अस्थायी कार्मिकों के विनियमितीकरण और ज्योतिर्मठ आपदा के विषय में भी सीएम से चर्चा की। शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी से भेंट के दौरान अजेंद्र ने प्रदेश में नए भू – कानून के संबंध में की जा रही पहल को जनाकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब बताया।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि भू  कानून को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा जो प्रतिबद्धता जताई गयी है, वह निश्चित ही राज्य के दीर्घकालिक हितों के अनुकूल है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने ज्योतिर्मठ आपदा को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने ज्योतिर्मठ में सुरक्षात्मक उपायों और प्रभावितों की समस्या के निराकरण की मांग उठायी और इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा।

अजेंद्र ने इस दौरान बीकेटीसी के अस्थायी कार्मिकों का मुद्दा भी सीएम के समक्ष रखा और उन्हें इस बावत एक पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा बीकेटीसी बदरीनाथ व केदारनाथ समेत 47 मंदिरों का प्रबंधन करती है। इसके अलावा धर्मशाला, संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालय भी संचालित किए जाते हैं।इनमें व्यवस्थाओं के संपादन के लिए बड़ी संख्या में अस्थायी कार्मिक नियुक्त हैं। अधिकतर अस्थायी कार्मिक अल्प वेतन पर कई वर्षों से कार्यरत हैं। उन्होंने अस्थायी कार्मिकों के लिए वन टाइम सेटलमेंट की नीति अपनाते हुए उनके विनयमितीकरण की भी मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top