Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की, उम्मीदों पर खरा उतरे पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की, उम्मीदों पर खरा उतरे पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी।
पिटकुल अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर।
उत्तराखण्ड शासन को 11 करोड रुपये का लाभांश देने का निर्णय।
30 सितम्बर से पहले सम्पन्न करायी 2023-24 की एजीएम।
कर्मचारियों में खुशी की लहर, एशोसिएशन ने MD पिटकुल का किया आभार ब्यक्त।
देहरादून :- उत्तराखण्ड के ऊर्जावान एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में पिटकुल निरन्तर प्रगति कर रहा है। मुख्य सचिव एवं अध्यक्षा, पिटकुल राधा रतूडी एवं आदरणीय सचिव-उर्जा महोदय के मार्गदर्शन तथा आदरणीय प्रबन्ध निदेशक पिटकुल की अगुआई में पिटकुल अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर है तथा पिटकुल को हाल ही में ए0डी0बी0 की पांच परियोजनाओं एवं लाईनों की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं, जिसके क्रम में गढवाल मण्डल में 02 उपसंस्थान-220 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान सेलाकुई, 132 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान आराघर, एवं कुमायूँ मण्डल में 03 उपसंस्थान 132 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान धौलाखेड़ा, खटीमा एवं लोहाघाट के अनुबन्ध की कार्यवाही करते हुए अनुबन्ध आबंटित किये जा चुके हैं। इसी के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण लाईनों के अनुबन्ध की कार्यवाही करते हुए फर्मों को कार्य आबंटित किये जा चुके हैं।
वर्ष 2022-23 में पिटकुल को 26.99 करोड तथा वर्ष 2023-24 में पिटकुल को 141.67 करोड का लाभ अर्जित हुआ। पिटकुल द्वारा निरन्तर लाभ अर्जित करते हुये शासन को विगत वर्ष (2022-23) में  रू0 5 करोड़ का लाभांश दिया गया था तथा वर्ष 2023-24 हेतु पिटकुल द्वारा उत्तराखण्ड शासन को रू0 11 करोड का लाभांश दिया जाने का निर्णय लिया गया है। कारपोरेशन को वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 में हुए उपरोक्त वित्तीय लाभ के दृष्टिगत पिटकुल के निदेशक मण्डल द्वारा पिटकुल के कार्मिकों द्वारा दोनों वित्तीय वर्षों में किये गये उत्कृष्ट एवं निरन्तर सराहनीय कार्यों तथा कार्मिकों के आगामी वर्षों में निर्धारित लक्ष्यों का प्राप्त करने की प्रेरणा स्वरूप नियमित कार्मिकों तथा पूर्णकालिक निदेशकों को उनके द्वारा वित्तीय वर्ष में किये गये प्रदर्शन (केपीआई के आधार पर) वर्ष 2022-23 हेतु रू0 4928.00 से लेकर रू0 9855.00 तक तथा वर्ष 2023-24 हेतु 26,634.00 से लेकर रू0 53,269.00 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसका लाभ वर्ष 2022-23 में 892 तथा वर्ष 2023-24 में 879 नियमित कार्मिकों को प्राप्त होगा, इसी के साथ ही आउटसोर्स के माध्यम से नियोजित (उपनल/पीआरडी/एसएचजी) कार्मिकों को वर्ष 2022-23 हेतु रू0 4000.00 (रू0 चार हजार) एवं वर्ष 2023-24 हेतु रू0 10,000.00 (रू0 दस हजार) की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया, जिसका लाभ वर्ष 2022-23 में 536 आउटसोर्स कार्मिकों तथा वर्ष 2023-24 में 541 आउटसोर्स कार्मिकों को प्राप्त होगा।
पिटकुल में पूर्व के वर्षों में कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित समयसीमा में एजीएम सम्पन्न नहीं हो पाती थी परन्तु पी0सी0 ध्यानी द्वारा प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वित्त विभाग एवं कम्पनी सचिव के सहयोग से विगत वर्ष तथा वर्ष 2023-24 हेतु एजीएम  30 सितम्बर से पूर्व सम्पन्न करायी गयी। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों तथा निरन्तर की जा रही समीक्षा बैठकों में लिए गय निर्णयों तथा कार्मिकों द्वारा लगातार किये जा रहे कार्यों से पिटकुल द्वारा ट्रांसमिशन उपलब्धता ;ज्तंदेउपेेपवद ेलेजमउ ।अंपसंइपसपजलद्ध 99.70 प्रतिशत हांसिल की गई एवं ट्रासमिशन लाॅस 01 प्रतिशत है। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा मुख्य सचिव एवं अध्यक्षा, पिटकुल श्रीमती राधा रतूडी का कार्यकाल आगामी छः माह के लिए बढाये जाने परकि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। उक्त निर्णय से उत्तराखण्ड राज्य एवं पिटकुल की उन्नति एवं प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।
उपरोक्त प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति से कार्मिक संगठनों तथा विभाग के सभी कार्मिकों में उत्साह एवं हर्ष की लहर है तथा सभी कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव एवं अध्यक्षा पिटकुल, श्रीमती राधा रतूडी एवं उर्जा सचिव डाॅ0 आर0 मीनाक्षी सुन्दरम एवं प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इसके साथ ही उत्तराखण्ड पावर इंजीनियर एसोसिएशन के महासचिव, राहुल चानना एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा तथा ऊर्जा कामगार संगठन के पदाधिकारी दीपक बेनीवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रबन्धन द्वारा कार्मिकों को दिलाये गये प्रोत्साहन राशि, उत्तराखण्ड शासन को दिये गये रू0 11 करोड के लाभंश तथा उनके मार्गदर्शन में 30 सितम्बर से पूर्व आयोजित की गयी एजीएम तथा कार्मिकों के हितों में लिये गये निर्णयों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top