Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।

स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की होगी जॉच, नवीन जोशी।

स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की होगी जॉच, नवीन जोशी।

देहरादून:- कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी द्वारा मेयर चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ क्षेत्र में सघन दौरा कर आम जनता से सम्पर्क कर आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की।

नवीन जोशी ने कांग्रेस पार्टी के विजन को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए निर्माण कार्यों की जांच कर दोषियों  के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अभी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून नगर निगम के कई इलाकों में आम जनता से सम्पर्क किया तथा सभी जगह जनता भाजपा के शासन से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आज महानगर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर बुनियादी सुविधायें चुस्त दुरूस्त हों। स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरा देहरादून खुदा पडा है, टूटी हुई सडकों पर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं परन्तु सरकार के कान में तेल डलकर सोई हुई है। कुल मिलाकर महानगर की जनता भाजपा सरकार की अव्यवस्था के चलते भारी दिक्कतों का सामना कर रही है।

नवीन जोशी ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

इस अवसर पर पिया थापा ,अनिल बस्नेत राजेंद्र धवन प्रदीप डोभाल प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल गिरिराज हिंदवान सूरज आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top