Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

नारी शक्ति महोत्सव, देहरादून में मुख्यमंत्री धामी का जबर्दस्त रोड शो।

नारी शक्ति महोत्सव, देहरादून में मुख्यमंत्री धामी का  जबर्दस्त रोड शो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देवभूमि की नारी शक्ति और उसके वंदन के लिए देहरादून में जबर्दस्त रोड शो किया और सभा में कहा कि देश का हर परिवार-लोग मोदी का परिवार और हिस्सा है। मोदी जी की गारंटी ने लोगों का विकास किया हैं साथ ही मुख्यमंत्री ने 1000 करोड़ रूपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करते हुए कहा कि हर जिले को विकसित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों को संबोधित करने से पहले प्रमुख महिलाओं से मुलाकात भी की और कन्या पूजन भी किया।
साथ ही नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून के त्यागी रोड से लेकर बन्नू स्कूल मैदान तक आखिरी रोड शो के दौरान महिलाओं-लोगों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा भी की। मुख्यमंत्री ने भी बदले में गाड़ी से उन पर फूलों की बारिश की फूल इतने बरस रहे थे कि कई बार माहौल फूलों के रंग में घुल के गुलाबी-पीला दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस कोशिश में है कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण में और रफ़्तार लाई जाए।उत्तराखंड में महिलाओं की योग्यता और उपलब्धियों की मिसाल शानदार है ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें महिलाओं ने अपनी छाप न छोड़ी हो। मुख्यमंत्री के आगमन पर महिलाओं ने आयोजन स्थल पर उनका स्वागत वंदना से की।

मुख्यमंत्री ने स्टेज पर कन्याओं का पूजन भी किया। अपने हाथों से उनके पैर धोए लोगों पर यहाँ भी उन्होंने दोनों हाथों से फूल बरसाए भीड़ में से नन्हीं बच्ची को गोद में उठा के फोटो खिंचाई प्रदेश में सभी जगहों पर आयोजित रोड शो और नारी शक्ति वंदन समारोह का सिलसिला आज समाप्त हुआ। अपने-अपने क्षेत्र में यश अर्जित करने वाली महिलाओं से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 617.05 करोड़ रूपये की 270 योजनाओं का लोकार्पण एवं 438.52 करोड़ रूपये की 330 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर जिले को विकसित शक्ल दी जाएगी। इस मौके पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,नरेश बंसल,मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी रोड शो में शामिल हुए ख़ास बात ये है कि मुख्यमंत्री ने अपने सचिव और गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे-देहरादून की डीएम सोनिका- एसएसपी अजय सिंह की भी मंच से तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top