Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

राज्य सरकार ने सूबे के पांच जनपदों के 20 कलस्टर विद्यालयों को 21 करोड़ किए स्वीकृत, शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश, शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत।

राज्य सरकार ने सूबे के पांच जनपदों के 20 कलस्टर विद्यालयों को 21 करोड़  किए स्वीकृत, शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के दिए  निर्देश, शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत।

देहरादून:- राज्य सरकार ने सूबे के पांच जनपदों के 20 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की स्वीकृति दे दी है। इन विद्यालयों में भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना कार्यों के लिये रू 21 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से रू 13 करोड़ की धनराशि पहली किस्त तौर पर संबंधित विद्यालयों को जारी कर दी गई है। विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिये हैं। इससे पहले राज्य सरकार 21 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी दे चुकी है।

शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कलस्टर विद्यालय योजना पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधनों के तहत राज्य सरकार ने प्रदेश के पांच जनपदों उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर एवं पौड़ी गढ़वाल के 20 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी दे दी है। जिसमें उत्तरकाशी, देहरादून एवं बागेश्वर जनपद में दो-दो कलस्टर विद्यालय, टिहरी में पांच तथा पौड़ी जनपद में नौ विद्यालय शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि इन सभी चयनित विद्यालयों में भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना संबंधी कार्यों के लिये रू0 21 करोड़ 70 की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें से रू0 13 करोड़ 14 लाख की धनराशि संबंधित विद्यालयों को पहली किस्त के तौर पर जारी कर दी गई है। डा0 रावत ने बताया कि कलस्टर विद्यालय योजना के तहत पौड़ी जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा को भवन निर्माण के लिये रू0 112.18 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज पाबौं को 104.41, राजकीय इंटर कॉलेज वेदीखाल 131.11, राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी 116.76, राजकीय इंटर कॉलेज दुगड्डा 103.02, राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारा 109.39, राजकीय इंटर कॉलेज एकेश्वर 109.87, राजकीय इंटर कॉलेज कैण्डूल ठांगर 129.94 तथा राजकीय इंटर कॉलेज खैरासैण को रू0 114.16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार उत्तरकाशी जनपद में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला को रू0 143.27 लाख तथा राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली को रू 0130.44 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जनपद देहरादून में राजकीय इंटर कॉलेज बाड़वाला को रू0 124.74 लाख तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर को रू0 128.21 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। बागेश्वर जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी को रू0 18 लाख तथा राजकीय इंटर कॉलेज डोबा को रू0 28.40 लाख स्वीकृत किये हैं। इसी प्रकार टिहरी गढ़वाल में राजकीय इंटर कॉलेज दौंक को रू0 101.56 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज भैस्यारो को 117.02, राजकीय इंटर कॉलेज दीनगांव 106.35, राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार, नगुण 113.55, राजकीय इंटर कॉलेज कफलोग 114.02, राजकीय इंटर कॉलेज सजवाणकाण्डा 118.57, राजकीय इंटर कॉलेज नैलचामी 119.22 तथा राजकीय इंटर कॉलेज जाखी डागर को रू0 113.33 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। डा. रावत ने बताया कि संबंधित जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कलस्टर विद्यालयों के शीघ्र निर्माण के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि तय समयावधि में निर्माण कार्य पूरे किये जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार ने कलस्टर विद्यालय योजना के तहत सूबे के 21 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी प्रदान की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top