Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

भारत का पाकिस्तान में हुआ रिश्ता, ऑनलाइन हुई यूपी के इस भाजपा नेता के बेटे की शादी।

भारत का पाकिस्तान में हुआ रिश्ता, ऑनलाइन हुई यूपी के इस भाजपा नेता के बेटे की शादी।

देहरादून/जौनपुर :- भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन इंसानियत के रिश्ते हमेशा मजबूती से जुड़े रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा और दिलचस्प मामला यूपी के जौनपुर से सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता तहसीन शाहिद के बेटे की शादी पाकिस्तान की एक लड़की से हुई है। इस शादी का आयोजन ऑनलाइन किया गया है, और बाद में बहू रानी पाकिस्तान से भारत आएगी।

एक साल पहले तय हुआ रिश्ता
भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने एक साल पहले अपने बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर का रिश्ता पाकिस्तान में तय किया था। दुल्हन का परिवार लाहौर शहर का निवासी है। शादी की तारीख नजदीक आने के बाद भी दुल्हन को वीजा नहीं मिल पाया, जिससे निकाह में देरी हो रही थी। ऐसे में दोनों परिवारों ने फैसला किया कि निकाह ऑनलाइन कराया जाए।

वीजा नहीं मिलने पर हुआ ऑनलाइन निकाह
तहसीन शाहिद ने बताया कि लड़की की मां की तबीयत भी बहुत खराब थी और वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं। ऐसे में उन्होंने लाहौर में फोन पर बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद, शुक्रवार रात, तहसीन शाहिद अपने सैकड़ों बारातियों के साथ इमामबाड़ा कल्लू मरहूम पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने अपने बेटे का निकाह करवाया।

दो देशों के बीच रिश्तों की उम्मीद
निकाह के बाद दूल्हे ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि वह जल्द ही वीजा जारी करे, ताकि उनकी पत्नी भारत आ सकें। यह कहानी केवल दो परिवारों की नहीं, बल्कि दो देशों के दिलों की भी है। जहां एक ओर दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सीमाई समस्याएं हैं, वहीं मानवता और रिश्तों की डोर उन्हें जोड़ने का कार्य करती है।

हाल ही में, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की अपील की है। यदि यह बातचीत सफल होती है, तो दोनों देशों के बीच के मतभेद सुलझने की उम्मीद बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top