Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

डालनवाला में इस्कॉन मंदिर का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

डालनवाला में इस्कॉन मंदिर का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून डालनवाला में इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज शिवरात्रि का सबसे शुभ दिन भक्ति केंद्र डालनवाला का इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा यह स्थान हमारी समृद्ध भारतीय विरासत के सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ज्ञान को विकसित करने में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों की सेवा करेगा। उन्होंने कहा प्रगतिशील मानव सभ्यता के लिए सनातन धर्म सबसे प्रमाणिक एवं उत्कृष्ट जीवन पद्धति है और यह हम सभी के लिए सनातन धर्म को समझने और भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को बताए गए भगवत गीता के सिद्धांतों और शिक्षाओं को अपने जीवन में स्वीकार करने का समय है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के राजदूत रहे हैं और उन्होंने भागवत गीता की इस शिक्षा को बहुत ही व्यावहारिक और प्रभावी तरीके से पूरी दुनिया में साझा किया है, जिसे हमारे जीवन में लागू किया जा सकता है। इसलिए यह स्थान हमें सुखी जीवन जीने के लिए आवश्यक भक्ति और सेवा भाव विकसित करने में मदद करेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस्कॉन द्वारा देश ही नहीं विदेशों में भी अपने सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने इसके लिए इस्कॉन के सभी सदस्य का आभार भी जताया।

इस अवसर पर जगदीश, रजनी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, संजय शर्मा, प्रवीन, रवि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top