Breaking News
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।

आम आदमी पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज, कहा- बीजेपी से करेंगे अकेले मुकाबला

आम आदमी पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज, कहा- बीजेपी से करेंगे अकेले मुकाबला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैंपेन लॉन्च किया। बता दें, दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इसके लिए AAP ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आपके काम और दिल्ली के विकास को रोकने वालों को पहचानें, उन्हें इस बार उनके ग़लत कामों की सज़ा दें।’ उन्होंने कहा, ‘आपके परिवार का हमेशा ख़्याल रखने वाले और इन लोगों से हमेशा आपको बचाने वाले अपने बेटे को इस बार अपना आशीर्वाद दें।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों का एहसानमंद रहूंगा कि उन्होंने एक छोटे से लड़के को इतनी बड़ी कुर्सी पर बिठा दिया। ‘मैंने कभी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा, हर परिवार का बेटा बन कर उनकी मुश्किलों को दूर करने की कोशिश की है।. दिल्ली में किसी भी परिवार में कोई बीमार होता है तो तकलीफ मुझे होती है। सीएम ने कहा कि पूरे देश में कोवल दो राज्य हैं जहां 24 घंटे बिजली आती है- वो हैं दिल्ली और पंजाब। बाकी पूरे देश में 7-8 घंटे के पावर कट लगते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज जो पर्चा लॉन्च किया है इसे मेरे कार्यकर्ता घर घर बांटने जाएंगे। मेरा कोशिश है कि जैसी पढ़ाई और इलाज मेरे परिवार को मिला है, वैसे ही दिल्ली के हर व्यक्ति को मिले।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आपने पहले चुनाव में मुझे 70 में 67 सीट दीं। दूसरी बार 70 में से 62 सीट दीं। मैं आज इनसे (बीजेपी से) इसलिए लड़ पा रहा हूं क्योंकि जनता ने मुझे बहुमत दिया। अगर दिल्ली ने मुझे 70 में से 40 सीट ही दी होतीं तो बीजेपी ने मुश्किल खड़ी कर दी होती। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘विधानसभा में जैसे समर्थन दिया, वैसा ही सपोर्ट लोकसभा में भी दे दीजिए। सात सांसद आप के खड़े कर दीजिए, आपका सारा काम करा कर लाएंगे।बीजेपी के सातों एमपी जिता देते हैं, तो वे सब आपका काम रोकने का ही काम करते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top