Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

भाजपा के शासनकाल में, अंधकारमय हो गयी है राजधानी, नवीन जोशी।

भाजपा के शासनकाल में, अंधकारमय हो गयी है राजधानी, नवीन जोशी।

देहरादून :- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत वह आज राजपुर विधानसभा में लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे लोगों से वार्ता करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि देहरादून के भाजपा के मेयर की उदासीनता के कारण देहरादून का विकास नहीं हो पाया आज देहरादून शहर अंधकार में हो गया है उन्होंने आज क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया जनसंपर्क के द्वारान लोगों ने जोशी को बताया की क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट काफी समय से नहीं जल रही है कई बार नगर निगम प्रशासन को इसकी शिकायत भी करी लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है जिस कारण क्षेत्र वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं हो रही है।

नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा मेयर ने देहरादून की समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया जिसका खामीयाजा आज यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। देहरादून कहने के नाम पर स्मार्ट सिटी है, लेकिन यह स्मार्ट कहीं से भी नहीं दिखता इन्होंने जनता से सिर्फ झूठ बोला और विकास नाम की कोई भी चीज देहरादून के अंदर दिखाई नहीं देती है। आज पूरे देहरादून का बुरा हाल है, कर्मचारियों को वेतन देने के लिए नगर निगम के पास पैसे नहीं है, जो स्ट्रीट लाइट खंभों में लगनी चाहिए थी कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण वह स्ट्रीट लाइटों को अपने घर लेकर चले गए हैं ऐसा हाल देहरादून के अंदर हो रहा है जो पहले कभी भी देखने को नहीं मिला।

जोशी ने कहा कि आज देहरादून को एक अनुभवी व शिक्षित मेयर की आवश्यकता है, जिसके पास देहरादून के विकास के लिए रोड मैप हो और वह बिना भेदभाव के देहरादून का सर्वांगीण विकास कर सके। नवीन जोशी ने लोगों से क्षेत्र में उनकी समस्याओं को जाना वह उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।साथ ही कहा कि जो समस्याएं जन संवाद के दौरान उनके सामने आ रही है,  कांग्रेस का मेयर बनने पर वह उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।

इस अवसर पर गोपाल सिंह गढ़िया, ललित थापा, धीरज शाही, वीर बहादुर, अनुमान श्रम, विक्की ओबरॉय, संजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top