Breaking News
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुए, गंगा उत्सव- 2024 में शामिल, गंगा सागर तक राफ्टिंग करने वाले बीएसएफ के, महिला दल को दिखाई हरी झंडी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुए, गंगा उत्सव- 2024 में शामिल, गंगा सागर तक राफ्टिंग करने वाले बीएसएफ के, महिला दल को दिखाई हरी झंडी।

देहरादून/हरिद्वार :- सोमवार को उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार स्थित चंडी घाट पहुंचकर अनुपम-अद्भुत-अद्वितीय ‘गंगा उत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया। रेखा आर्या ने ‘गंगा उत्सव-2024’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल व् अन्य अतिथियों का स्वागत किया। 

गंगा उत्सव-2024’ की शुरुआत बीएसएफ़ के महिला राफ्टिंग दस्ते को हरी झंडी दिखाकर की गई। ये दल राफ्टिंग करते हुए देवप्रयाग से गंगा सागर तक का सफर तय करेगा और महिला सशक्तिकरण व गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने का संदेश घर घर तक पहुंचाएगा।

गंगा महोत्सव 2024 की शुरुआत देवभूमि से करने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण मंत्री होने के नाते यह हमारे लिए गौरव की बात है कि बीएसएफ़ का महिला राफ्टिंग दस्ता देवप्रयाग से गंगा सागर तक महिला सशक्तिकरण व गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने का संदेश पहुंचाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘गंगा उत्सव’ मां गंगा की महिमा का आनंद पर्व है और हमारे लिए गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का आधार है और एक बड़े भूभाग की जीवन रेखा है। स्वामी विवेकानंद की अमेरिका की यात्रा का ज़िक्र करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा अमेरिका यात्रा के दौरान विवेकानंद जी ने एक सवाल के जवाब में कहा था गंगा हमारे लिए नदी नहीं है, बल्कि हम गंगा को मां मानते हैं और हर सनातनी के मन में गंगा के प्रति यही भाव है। 

रेखा आर्या ने कहा मां गंगा की सेवा हमारा सौभाग्य है, और हम इसकी निर्मलता-अविरलता के लिए कृत संकल्पित है। वो बोली कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड के भीतर गंगा सफ़ाई का अभियान जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश का एक-एक नागरिक गंगा प्रहरी के रूप में अपना योगदान दे रहा है।

गंगा में प्रवाह हो रहे जल की गुणवत्ता पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारी सरकारों के प्रयासों से आज ऋषिकेश तक गंगा का जल ए श्रेणी का यानी आचमन योग्य है, और हरिद्वार तक ब श्रेणी का यानी स्नान योग्य है। अपने सम्बोधन में उन्होंने आगे जोड़ा कि वो आज मां गंगा के इस पावन तट से सभी को यह विश्वास दिलाती हैं कि गंगा की निर्मलता के लिए उनकी सरकार सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति सी.आर पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पदमश्री बलबीर सिंह, स्वामी चिदानंद सरस्वती, महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन राजीव कुमार मित्तल सहित बीएसएफ के अधिकारीगण और नमामि गंगे अभियान से जुड़े विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top