Breaking News
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 

त्योहारों के चलते चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब और केरल, में उपचुनाव की बदली तारीख।

त्योहारों के चलते चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब और केरल, में उपचुनाव की बदली तारीख।

अब 20 नवंबर को होगा मतदान

देहरादून/नई दिल्ली :- निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों की तारीख में बदलाव किया है। अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को इन राज्यों में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4 और केरल में 1 सीट पर उपचुनाव होंगे। इससे पहले आयोग ने 13 नवंबर को 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीख तय की थी।

कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी सहित कई दलों ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग से तारीखों में बदलाव का अनुरोध किया था। कांग्रेस ने कहा कि केरल की पलक्कड़ सीट पर कई मतदाता 13-15 नवंबर तक कल्पती रथोत्सवम मनाएंगे, जबकि पंजाब में 15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व है। इसी तरह, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी ने उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा (15 नवंबर) के चलते वोटिंग तारीख बदलने का अनुरोध किया था।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सीटों और झारखंड में दूसरे चरण के लिए भी 20 नवंबर को ही मतदान होगा। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की राकांपा) का सामना महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। महाराष्ट्र, झारखंड और उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top