Breaking News
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा, मुख्यमंत्री।
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा, मुख्यमंत्री।
डीएम ने धरातल पर उतरकर जांची सड़कों की स्थिति, 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्डामुक्त करने के निर्देश।
डीएम ने धरातल पर उतरकर जांची सड़कों की स्थिति, 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्डामुक्त करने के निर्देश।
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने “सपनों का भारत 2047” चित्रकला, पेंन्टिग प्रतियोगिता प्रदर्शंनी में किया प्रतिभाग। 
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने “सपनों का भारत 2047” चित्रकला, पेंन्टिग प्रतियोगिता प्रदर्शंनी में किया प्रतिभाग। 
चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर।
चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर।
सीएम धामी दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स, सुरक्षित वापसी के लिए खुद संभाली कमान।
सीएम धामी दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स, सुरक्षित वापसी के लिए खुद संभाली कमान।
सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान हुए सख्त।
सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान हुए सख्त।
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से, 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू।
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से, 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू।

केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी विराजमान।

केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी विराजमान।

बाबा केदार के भक्त छह माह तक इसी स्थान पर करेंगे दर्शन। 

देहरादून/रुद्रप्रयाग :- भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज मंगलवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी। इसके बाद छह माह तक बाबा केदार के भक्त अपने आराध्य के दर्शन और पूजा-अर्चना इसी स्थान पर करेंगे।

सोमवार को बाबा केदार की चल उत्सव डोली रामपुर से दूसरे पड़ाव श्रीविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। यहां पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह 7 बजे रामपुर में मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने भगवान केदारनाथ का अभिषेक कर आरती उतारी।
यहां से सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान किया। डोली बडासू, फाटा, खड़िया, मैखंडा, ब्यूंग, खुमेरा होते हुए दोपहर केा बगड्वाल धार पहुंची।
दिर की परिक्रमा के बाद डोली विराजमान हुई

यहां पर नारायणकोटी और कोठेड़ा के ग्रामीणों ने बाबा की डोली की अगवानी करते हुए भक्तों का स्वागत किया। यहां से डोली नारायणकोटी होते हुए शाम 5.30 बजे अपने दूसरे पड़ाव श्रीविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। यहां, मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली विराजमान हुई। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि बाबा केदार के आगमन के लिए ओंकारेश्वर मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। डोली के विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के मौके पर केदारनाथ मंदिर प्रभारी यदुवीर पुष्पवाण, प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, पुजारी शिव लिंग, कुलदीप धरम्वाण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top