Breaking News
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा, मुख्यमंत्री।
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा, मुख्यमंत्री।
डीएम ने धरातल पर उतरकर जांची सड़कों की स्थिति, 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्डामुक्त करने के निर्देश।
डीएम ने धरातल पर उतरकर जांची सड़कों की स्थिति, 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्डामुक्त करने के निर्देश।
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने “सपनों का भारत 2047” चित्रकला, पेंन्टिग प्रतियोगिता प्रदर्शंनी में किया प्रतिभाग। 
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने “सपनों का भारत 2047” चित्रकला, पेंन्टिग प्रतियोगिता प्रदर्शंनी में किया प्रतिभाग। 
चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर।
चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर।
सीएम धामी दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स, सुरक्षित वापसी के लिए खुद संभाली कमान।
सीएम धामी दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स, सुरक्षित वापसी के लिए खुद संभाली कमान।
सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान हुए सख्त।
सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान हुए सख्त।
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से, 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू।
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से, 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन।

अल्मोड़ा सड़क हादसे के घायलों का मंत्री अग्रवाल ने जाना हाल, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि।

अल्मोड़ा सड़क हादसे के घायलों का मंत्री अग्रवाल ने जाना हाल, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि।

एम्स प्रशासन को दिए निर्देश, उपचार में न बरतें कोताही।

देहरादून/ऋषिकेश :- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए सभी सात लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. अग्रवाल ने चिकित्सकों से दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

डॉ. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। इस दौरान डा. अग्रवाल ने खतरे से बाहर घायलों से वार्ता भी की।

दिवंगत लोगों को दी श्रद्धांजलि

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री डा. अग्रवाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखते हुए डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ शोकसभा आयोजित की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र भाजपा सुरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, निवर्तमान पार्षद सुंदरी कंडवाल, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, शौकत अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, अखिलेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top