Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय सुभाष चंद्र बोस बिल्डिंग भूतल में बी०डी०पी० (Buddiest Development Plan) के अन्तर्गत केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अन्य 05 राज्यों के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य के लिए भी 03 परियोजनाओं (कुल लागत रू0 15.1362 करोड़) पंद्रह करोड़ तेरह लाख 62 हजार की लागत का वर्चुअली शिलान्यास किया गया।

उत्तराखंड में इन तीन स्वीकृत परियोजनानओं का शिलान्यास किया गया जिसमे (स्वीकृत लागत रू0 3.4819 करोड़) डा0 भीमराव अम्बेडकर बौद्ध समुदाय बाहुल्य क्षेत्रान्तर्गत बहुद्देश्यीय सभागार एवं पुस्तकालय का निर्माण, 1st / डी०एल०रोड, देहरादून। बौद्ध समुदाय बाहुल्य क्षेत्रान्तर्गत बहुद्देश्यीय सभागार का निर्माण, लखनवाला, देहरादून। (स्वीकृत लागत रू0 6.5679 करोड़)। बौद्ध समुदाय बाहुल्य क्षेत्रान्तर्गत शैक्षिक एवं कीड़ा सभागार का निर्माण, 2st/डी०एल०रोड, देहरादून। (स्वीकृत लागत रू0 5.0864 करोड़) शामिल है।
इस अवसर पर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिमालयी बेल्ट को विकसित करने का जो सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का था वह साकार हो रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कहा कि हमारी सरकार की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में सुधान को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। विभिन्न विकास योजनाओं से इन वर्गों के लोगों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान हेतु शिक्षा, गरीबी रेखा से ऊपर उठाना, कौशल सुधार एवं स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता आदि योजनाओं के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा अल्पसंख्यक वर्ग के लागों के जीवन में गुणात्मक सुधार लाकर समाज में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को दूर कर इन्हें भी समाज के सामान्य वर्ग की बराबरी के स्तर पर लाना है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र में भी बौद्ध समुदाय के अनेक संस्थान हैं और बौद्ध समुदाय का उनको बहुत सहयोग प्राप्त होता रहता है। मंत्री गणेश जोशी द्वारा अपेक्षा की गयी कि उक्त स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर एल० फैनई, प्रमुख, सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, राजेन्द्र कुमार, निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, हीरा सिंह बसेड़ा, उप सचिव, अल्पसंख्यक, कल्याण जे०एस० रावत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, देहरादून, सी०पी०एस० रावत, परियोजना प्रबन्धक, उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण इकाई (कार्यदायी संस्था), बौद्ध समाज के अनेक प्रतिनिधियों के साथ डा० जितेन्द्र सिंह बुटोइया, डा० अनिल कुमार, मनोहर लाल, देवेन्द्र कुमार, कपिल कुमार, उमेश कुमार, राम सिंह, राजवीर सिंह, बन्टी कुमार, डी०आर०रवि, रेनू सिंह, भागेश्वरी देवी, गीता देवी, शिवलाल, गौतम, जयप्रकाश, पंकज कुमार, रमेश चन्द्र, आशा राम, ओमप्रकाश, धनेश सिंह, हरज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top