Breaking News
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

सैनिकों के बीच में मंत्री नहीं बल्कि, एक सैनिक के रूप में आता हूं , गणेश जोशी।।

सैनिकों के बीच में मंत्री नहीं बल्कि, एक सैनिक के रूप में आता हूं , गणेश जोशी।।

देहरादून:- रविवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैन्ट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों पूर्व सैनिकों को भी स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब भी वह सैनिकों के कार्यक्रमों में जाते हैं, वह एक मंत्री या विधायक के रूप में नहीं बल्कि एक सैनिक के तौर पर आते हैं। उन्होंने कहा सैनिक के कार्यक्रमों में जाकर उनके बीच एक परिवार का एहसास होता है। मंत्री जोशी ने कहा चाहे दिल्ली की केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार लगातार सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा शहीदों के सम्मान ओर उनके वीरता के बखान करना हर देशवासी का कर्तव्य है और इस दिशा में सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जो जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों व अर्द्ध सैनिक बलों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार राजकीय सेवा में लिए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक 26 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ.आर.के. जैन और पीबीओआर केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ.आर.के. जैन, पीबीओआर केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, महासचिव आरडी शाही, संगठन मंत्री कैप्टन सुरेंद्र सिंह, सूबेदार वाई.डी.शर्मा, राजकुमारी थापा, कमला गुरुंग, सूबेदार देव सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top