Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ में तेज किया प्रचार-प्रसार, कांग्रेस पर लगाया जनता की अनदेखी का आरोप।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ में तेज किया प्रचार-प्रसार, कांग्रेस पर लगाया जनता की अनदेखी का आरोप।

केदारनाथ में विराट जीत की ओर बढ़ रही है भाजपा, जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी बहन आशा नौटियाल – रेखा आर्या।

हार देख हताश हो गई है कांग्रेस, केदारनाथ में भाजपा की जीत यहां हुए विकास को समर्पित होगी – रेखा आर्या।

देहरादून/अगस्त्यमुनि :- जैसे- जैसे  केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख़ नज़दीक आ रही है वैसे ही क्षेत्र का सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्य मुनि नगर मंडल के गांव पठालीधार कोट, डांगी, और गिवाला में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नुक्कड़ सभाएं कर, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गांव दर गांव आशा नौटियाल के समर्थन में एक लहर चल रही है और जनता उन्हें जिताने को लेकर उत्सुक है। उन्होंने जोड़ा कि केदारनाथ में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यहां हुए विकास कार्यों को समर्पित होगी। उन्होंने कहा कि समूचा केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र, भारतीय जनता पार्टी की विकास केंद्रित नीतियों का एक आदर्श उदाहरण है और हमारी सरकार ने यहां विरासत और विकास… दोनों के संवर्धन का कार्य किया है।

कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि जब यहां से कांग्रेस का विधायक था तब वो अपनी विधायक निधि भी पूरी खर्च नहीं कर पाए थे। रेखा आर्या बोलीं कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की अनदेखी करने का काम किया है और कभी लोगों के समुचित विकास पर ध्यान नहीं दिया। 

रेखा आर्या बोलीं कि कांग्रेस और इसके नेता लक्ष्यविहिन हैं और राज्य के विकास को लेकर इनके पास ना नेता है, ना नीति है ना नीयत है। साथ ही कहा कि हमारी सरकार हर स्तर पर लोक कल्याणकारी नीतियां बना रही है जिसमें महिलाओं और युवाओं को वरीयता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहन आशा नौटियाल की जीत केवल भाजपा की जीत नहीं होगी बल्कि ये केदारनाथ की महिलाओं की जीत होगी… यहां की युवाशक्ति की जीत होगी… उनके सपनों और आकांक्षाओं की जीत होगी।

रेखा आर्या के जनसंपर्क के दौरान उनके साथ मण्डल अध्यक्ष श्रीमती बीना राणा, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता नौटियाल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि नौटियाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top