Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को, आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा, प्रधानमंत्री मोदी। 

आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को, आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा,  प्रधानमंत्री मोदी। 

देहरादून/गुजरात :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रामकृष्ण मठ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों की ऊर्जा कई सदियों तक संसार में सकारात्मक सृजन को विस्तार देती रहती है, इसलिए स्वामी प्रेमानंद महाराज की जयंती के दिन हम इतने पवित्र कार्य के साक्षी बन रहे हैं। लेखंबा में नवनिर्मित प्रार्थना सभागृह और साधु निवास का निर्माण, ये भारत की संत परंपरा का पोषण करेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक विज्ञान के बहुत बड़े समर्थन थे। स्वामी कहते थे कि विज्ञान का महत्व केवल चीजों और घटनाओं के वर्णन तक नहीं है, बल्कि विज्ञान का महत्व हमें प्रेरित करने और आगे बढ़ाने में है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज आधुनिक टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती धमक, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में भारत की नई पहचान, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ते कदम… आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज हम अमृतकाल की नई यात्रा शुरू कर चुके हैं, हमने ‘विकसित भारत’ का अमोग संकल्प लिया है, हमें इसे पूरा करना है और तय समय सीमा में पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि आज भारत, विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। आज भारत का युवा, विश्व में अपनी क्षमता और  सामर्थ्य को प्रमाणित कर चुका है।  हमें राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत है। आज जरूरत है कि राजनीति में भी हमारे युवा नेतृत्व करें।  अब हम राजनीति को सिर्फ परिवारवादियों के लिए नहीं छोड़ सकते, इसलिए हम नए वर्ष में, 2025 में नई शुरूआत करने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर, युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली में Young Leaders Dialogue का आयोजन होगा। इसमें देश से 2,000 चयनित युवाओं को बुलाया जाएगा। करोड़ों अन्य युवा भी technology के माध्यम से इससे जुड़ेंगे। युवाओं की दृष्टि से विकसित भारत पर चर्चा होगी। युवाओं को राजनीति से जोड़ने का रोड मैप बनाया जाएगा। हमारा संकल्प है, आने वाले समय में एक लाख प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीति में लाएंगे और ये युवा देश का भविष्य बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top