Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

प्रदेश को मिला साइकिलिंग वेलोड्रोम, खेल मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर में किया लोकार्पण।

प्रदेश को मिला साइकिलिंग वेलोड्रोम, खेल मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर में किया लोकार्पण।

यह है देश का आठवां साइकलिंग वेलोड्रोम, खेल मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून/ रुद्रपुर :-  शुक्रवार को उत्तराखंड के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नया आयाम जुड़ गया, जब खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के रुद्रपुर में साइकिलिंग वेलोड्रोम का लोकार्पण किया । साइकिलिंग वेलोड्रोम रखने वाला उत्तराखंड देश का आठवां राज्य बन गया है।

शुक्रवार को रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने पूजन करके साइकिलिंग वेलोड्रोम का लोकार्पण किया। यह वैल्यू ड्रोन 2312.99 लाख रुपए में बनकर तैयार हुआ है, इश्क निर्माण में करीब 18 महीने का समय लगा। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सुविधा के अभाव में पहले हमारे खिलाड़ी दूसरे राज्यों में जाकर खेलते थे और फिर उन्हीं राज्यों के लिए मेडल जीतते थे। लेकिन अब सरकार सभी खेल सुविधाएं प्रदेश में मुहैय्या करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों से कहा कि आप सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दीजिए आपके करियर,आपकी नौकरी हर चीज का ध्यान सरकार रखेगी। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार पदक जीतने के बाद ही पुरस्कार नहीं देगी बल्कि तैयारी के समय भी खिलाड़ियों के अभिभावक के रूप में हर कदम पर साथ खड़ी होगी । उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में राष्ट्रीय खेल के तीन इवेंट साइकलिंग, वॉलीबॉल और हैंडबॉल स्पर्धाएं आयोजित होगी जो की इस शहर के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। 

*खेल अकादमी को सब्सिडी देने की तैयारी*

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को खेल भूमि के रूप में विकसित करने का निर्णय कर चुकी है और यहां जो खेल अकादमी बनेगी उन्हें 50% तक सब्सिडी देने की योजना पर विचार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अच्छे खिलाड़ी और अच्छे कोचों को किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी ।

*सकैनिया में खेल छात्रावास का लोकार्पण*

खेल मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को उधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर सकैनिया में खेल छात्रावास का लोकार्पण भी किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सकैनिया जैसे ग्रामीण परिवेश के बच्चों को भी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और रहने खाने के साधन सुलभ हो इसी मकसद से यह 60 बेड वाला छात्रावास शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सकैनिया अब खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में पहचाना जाएगा। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों से उन्होंने कहा कि अब उन्हें यह नहीं सोचना पड़ेगा की खेल ट्रेनिंग के दौरान वे कहां रहेंगे । यह छात्रावास 409.70 लाख रुपए की लागत से बना है। 

*बच्चों में मची मिनिस्टर दीदी को छूने की होड़*

सकैनिया में छात्रावास का लोकार्पण कर जैसे ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या गाड़ी की तरफ बढ़ने लगी बच्चों में उनसे मिलने और बात करने की होड देखने को मिली। सैकड़ो बच्चों ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो मंत्री उनके बीच पहुंच गई। मंत्री ने बच्चों से पूछा कि वें कितने समय पढ़ाई करते हैं, कितना समय खेलते हैं और कितने समय मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। उन्होंने बच्चों को बार-बार अपना स्क्रीन टाइम कम करने और मैदान में ज्यादा वक्त गुजारने की सीख दी। 

*कार्यकर्ताओं नें किया स्वागत* 

रुद्रपुर जाते हुए रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया। वे कुछ देर के लिए गदरपुर में काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के कार्यालय पर रुकी और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी राष्ट्रीय खेल में सक्रिय सहयोग देने के लिए भी कहा।

आज के दौरे में मंत्री रेखा आर्या के साथ पूर्व मेयर रुद्रपुर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, जिला महामंत्री ऊधम सिंह नगर अमित नारंग, जिलामंत्री काशीपुर अमित नारंग भूपेश अग्रवाल, भरत वल्दीया, विजय चौधरी व DSO जानकी कार्की , डीओ युवा कल्याण बी एस रावत आदि उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top