Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने प्रेम नगर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹ 178.98 लाख की लागत से नलकूप निर्माण का किया शिलान्यास।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने प्रेम नगर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹ 178.98 लाख की लागत से नलकूप निर्माण का किया शिलान्यास।

देहरादून:- शनिवार को  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेमनगर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड न0 93 मिठठी बेरी के द्रोण विहार में राज्य योजना के अंतर्गत ₹178.98 लाख की लागत से नलकूप जलापूर्ति वितरण प्रणाली एवं तत्संबंधी कार्यों की योजना का शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि विगत 10 दिनों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनुमानित लागत करीब 70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा लम्बे समय से क्षेत्र वासियों द्वारा पानी की समस्या की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा आज नलकूप निर्माण का शिलान्यास किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा निर्माण कार्य 06 माह के भीतर पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा नलकूप के निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत द्रोण विहार और आस पास के क्षेत्रवासियों को पेयजल के संकट से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा द्रोण विहार में लगभग 04 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विभागों द्वारा अनेकों विकास कार्य गतिमान है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र वासियों द्वारा ओवर हैड टैंक निर्माण का अनुरोध किया गया।

मंत्री गणेश जोशी ने शीघ्र ही ओवर हैड टैंक निर्माण भी कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र ओवर हैड टैंक का इस्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र वासियों को जन समस्याओं का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा जो विकास कार्य शेष है, उनको आदर्श आचार संहिता के बाद भी कराए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता के द्वार के नारे और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सरलीकरण, समाधान और निस्तारण की दिशा के साथ प्रदेश सरकार काम कर रही है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, सुनीता चौधरी, हरीश कुमार, कमल राज, परमेश, अभिनव शर्मा, विष्णु गुप्ता, धर्मा देवी, द्रोण विहार समिति के अध्यक्ष आरएन सक्सेना, सौरभ शर्मा, महिपाल शर्मा, विकास जोशी, करुण सचदेवा, मामचंद, पूर्व प्रधान ललिता देवी, शेर बहादुर, जलसंस्थान के ईई सतीश नौटियाल सहित सैकडो क्षेत्रीवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top